राशिफल

राशिफल 8 अप्रैल 2023: आज शनिदेव की कृपा से 4 राशियों को मिलेगी अच्छी नौकरी, मेहनत का मिलेगा फल

आज हम आपको शनिवार 8 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन की सारी उलझन सुलझ सकती हैं। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जोखिम भरे कामों से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी में अगर कोई दिक्कत चल रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम दोस्तों की मदद से पूरा हो जाएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। कोई पुरानी बीमारी आपको काफी परेशान कर सकती है। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। आपको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आप मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपको अपनी भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी चिंतित करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलती हुई नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल होंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपके जीवन में कई तरह के बदलाव आएंगे। आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य मैं फायदा प्राप्त होगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आपको उसमें जीत मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन होने की आशंका है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में कार्य बोझ बढ़ेगा, जिसके चलते अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको काम के साथ-साथ सही खानपान का भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपको चारों तरफ से खुशियां मिलेंगी। कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। करियर से संबंधित बातों को गंभीरता से लेने का समय है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बेकार की बातों और चीजों पर अपना समय बर्बाद ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक-ठाक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया है, तो आप अपने कर्ज के भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों से समस्याएं सुलझ जाएंगी। हर एक लक्ष्य के लिए कुछ ना कुछ काम करते रहना आपके लिए जरूरी होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। सभी कार्य सिद्धि होंगे। जमीन से जुड़ा हुआ कोई रुका काम आज पूरा होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नकारात्मक चिंताएं आपके उत्साह में कमी लाएंगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को आज अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप हर चुनौती का सामना बड़ी ही हिम्मत और समझदारी से करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपको नए लोगों के साथ थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button