राशिफल

राशिफल 9 अप्रैल 2023: आज 3 राशि वालों की खुशियों में होगा इजाफा, सूर्य देव की बरसेगी विशेष कृपा

आज हम आपको रविवार 9 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। रुके हुए कामों की शुरू बात हो सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी पुराने रोग को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। खानपान की आदतों पर काबू रखने की जरूरत है। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता के कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी बेचैन करेंगी। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन सुधरती जायेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाएं, फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तरक्की के साथ आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अचानक कोई लाभ मिलने की संभावना बन रही है। किसी कार्य को लेकर अगर मन में कोई योजना चल रही है, तो अभी उसे ना लागू करें, वरना इसके बुरे परिणाम सामने हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका मन दूसरों की मदद और सेवा करने के लिए आगे बढ़ेगा। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने प्रयासों से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लेनदेन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button