बॉलीवुड

56 में भी क्यों कुंवारे बैठे हैं सलमान? पिता सलीम खान ने बताया असली सच, सुनकर दंग रह गए फैंस

सलमान खान शादी कब करेंगे? इस सवाल का जवाब फैंस सालों से ढूंढ रहे हैं। अब ऐसा भी नहीं है कि सलमान खान में कोई कमी है। वह दिखने में हैंडसम हैं। उनका बॉलीवुड करियर भी जोरदार चल रहा है। पैसा तो अनाब सनाब पड़ा है। ऊपर से शोहरत भी गजब की है। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो सलमान 56 की उम्र तक कुंवारे रह गए? इस राज को खुद सलमान के पिता सलीम खान ने खोला है।

सलमान आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। अपनी कमाई करोड़ों रुपए की बदौलत वे जिंदगी का हर सुख उठा रहे हैं। बस उन्हें पत्नी का सुख नसीब नहीं हो रहा है। अब ऐसा नहीं है कि सलमान की लाइफ में कोई लड़की आई ही न हो। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक, सलमान का कई खूबसूरत हसीनाओं से अफेयर रहा। लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुंची।

अब तक कुंवारे कैसे रह गए सलमान? पिता ने खोला राज

ऐसे में सलमान खान के पिता सलीम खान ने बेटे के कुंवारे रह जाने की असली वजह बताई। उन्होंने बताया कि सलमान की यदि आज शादी नहीं हुई है तो इसके पीछे वह खुद जिम्मेदार है। दरअसल सलीम बड़े ही स्पष्टवादी शख्स हैं। वे बॉलीवुड के जाने माने स्क्रिप्ट राइटर भी रह चुके हैं। इसलिए वह हमेशा सच बोलते हैं। फिर भले बात सलमान खान की क्यों न हो। यदि उन्हें सलमान की कोई फिल्म पसंद नहीं आती तो वह मुंह पर बुराई कर देते हैं।

खैर एक मीडिया इंटरव्यू में उनसे सलमान की शादी को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जो कहा उसे सुन फैंस दंग रह गए। सोचने लगे कि आखिर एक पिता अपने बेटे के बारे में ऐसा कैसे बोल सकता है। दरअसल उनसे सवाल किया गया कि आखिर सलमान ने अब तक शादी क्यों नहीं की? वे अभी तक कुँवारे क्यों है?

salman khan

सलमान को पसंद नहीं आती कोई लड़की

इस पर सलीम ने कहा कि ‘सलमान अभी तक कुंवारे रहने के लिए खुद जिम्मेदार हैं। उन्हें अभी तक कोई लड़की पसंद नहीं आई। जब उन्हें किसी से सच्चा प्यार होगा तब वे शादी कर लेंगे। और यदि सलमान आगे चलकर भी कोई लड़की पसंद नहीं करते तो वे जीवनभर कुंवारे ही रहेंगे।

वैसे सलमान के शादी न करने को लेकर फैंस की भी अलग-अलग थ्योरी है। जैसे किसी का कहना है कि सलमान ने ऐश्वर्या राय से ही सच्चा प्यार किया था। जब ऐश्वर्या उन्हें छोड़कर चली गई तो उनका दिल टूट गया। और तब से उनका प्यार पर से विश्वास भी उठ गया। इसलिए वह शादी नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद सलमान ही बता सकते हैं।

वैसे सालों पहले सलमान ने ये जरूर कहा था कि उनके ऊपर अभी बहुत सारे कोर्ट केस चल रहे हैं। इसलिए वह नहीं चाहते कि शादी के बाद उनका बच्चा उन्हें जेल में देखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button