राशिफल

अगले एक माह इन राशियों पर बरसेगा सूर्यदेव का प्रकोप, जीवन में आएंगे एक के बाद एक अनेक दुख

15 जून से 5 राशियों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। इनके जीवन में दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। ऐसे में इन राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। दरअसल 15 जून 2022 को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार 5 राशियों पर सूर्य के गोचर का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। यह बुरे दिन लगभग एक माह तक चलेंगे।

मेष राशि

सूर्य के गोचर का मेष राशि के जातकों पर बुरा असर देखने को मिलेगा। इनके आपसी रिश्ते बिगड़ जाएंगे। अपनों से लड़ाई होगी। गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है। वरना इससे आपकी लाइफ में कई दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इस माह भाग्य आपका साथ कम देगा। हर चीज के लिए आपको खूब मेहनत करनी होगी। कहीं पैसा निवेश करने से बचे। किसी को उधारी भी न देखें। मकान या वाहन खरीदी अभी न करें।

वृषभ राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों की मुश्किलें बड़ा देगा। आप इस माह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे। बाहर खाने पीने से बचे। बोलचाल पर संयम रखें वरना बात बिगड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस माह कोई नया काम शुरू न करें। इसमें कई बाधाएं आ सकती है। घर में लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि

सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातकों को धन का नुकसान हो सकता है। किसी को उधार पैसा न दें। पैसा कहीं निवेश भी न करें। इस माह खर्चा अधिक रहेगा। इसलिए सोच समझकर पैसे उड़ाएं। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। परिवार में अशान्ति रहने वाली है। सुखों में कमी आ जाएगी। सेहत गड़बड़ रह सकती है। गलतफहमी के चलते अपनों से दूरी बन सकती है। कोई लंबी यात्रा करने से बचे।

मकर राशि

सूर्य के राशि बदलने से मकर राशि के लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली है। किस्मत आपका साथ नहीं देगी। पैसों की आवक कम हो जाएगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नई जॉब के चक्कर में अभी न पड़े। वहां दिक्कत आ सकती है। कामचोरी करना महंगा पड़ सकता है। ईमानदार रहने में आपकी भलाई है। बेईमानी से आप और भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन राशि

सूर्य का गोचर मीन राशि की जिंदगी में उथल पुथल मचा देगा। परिवार में आपका विवाद हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों से बहसबाजी हो सकती है। पैसों के मामले में ये महिना बहुत बुरा साबित होने वाला है। आवक कम रहेगी और जावक अधिक रहेगी। इसलिए व्यर्थ के खर्चों पर लगाम कसना जरूरी है। इस माह शादी का रिश्ता तय करने से भी बचे। आप गलत जीवनसाथी के साथ फंस सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button