अध्यात्म

लाल मिर्च से कपूर तक, बच्चों की बुरी नजर चुटकियों में उतार देते हैं ये 4 टोटके

बच्चे बड़े मासूम और प्यारे होते हैं। कई बार वे बड़े सुस्त हो जाते हैं। या बहुत रोते हैं और बीमार भी होते रहते हैं। इस स्थिति में घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि शायद बच्चे को बुरी नजर लग गई। अब विज्ञान इसे अंधविश्वास कहे, लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इस दुनिया में दो प्रकार की एनर्जी होती है। पहली पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव। यहां नकारात्मक ऊर्जा को ही बुरी नजर कहा जाता है। इससे बच्चे को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप कुछ खास उपाय आजमा सकते हैं।

काला धागा

बच्चे के गले में काला धागा बांधने से वह बुरी नजर से बच जाता है। इसे कुछ लोग हाय भी कहते हैं जिसे इस काले धागे में ही बांध दिया जाता है। वहीं कुछ लोग बच्चे के पैर या हाथ में भी नजरबंध (काला धागा) बांधते हैं। कहा जाता है कि ये काला धागा बुरी और नेगेटिव एनर्जी के प्रति अवरोध उत्पन्न करता है। इससे बच्चे को बुरी नजर नहीं लगती है।

काला टीका

बच्चे को नजर से बचाने के लिए लगभग हर मां माथे पर काला टीका जरूर लगाती हैं। कुछ इसे बच्चे की हथेली, पैर के तलवों और पेट में भी लगाती हैं। कुछ लोग बच्चों की आंखों में काजल भी लगाते हैं। हालांकि शिशु विशेषज्ञ इसकी सलाह नहीं देते हैं। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि माथे या हाथ-पैर पर काला टीका या बिंदी सुरक्षित मानी जाती है।

कपूर

बच्चे की बुरी नजर उतारने में कपूर सबसे कारगर होता है। इसके लिए आप एक थाली में कपूर लीजिए। अब कपूर को जलाकर बच्चे के ऊपर सिर से लेकर पैर तक 5 बार घुमाएं। पहले इसे घड़ी की उल्टी दिशा में और फिर सीधी दिशा में घुमए। अब इसे ठंडा होने रख दे। जब प्लेट में कपूर का काला निशान रह जाए तो उसे उंगली में लेकर बच्चे के हाथ या पैर पर थोड़ा सा लगा दें।

लाल मिर्च

लाल मिर्च से भी आप बच्चे की बुरी नजर उतार सकती हैं। आपको बस हाथ में मुट्ठी भर खड़ी लाल मिर्चें लेना है। फिर घड़ी की दिशा में बच्चे के सिर से लेकर पैरों तक 5 बार घुमाना है। अब इस मिर्ची को चूल्हे या गैस पर जलाने छोड़ दें। यदि मिर्च से तेज गंध निकलती है तो समझो बच्चे की बुरी नजर उतार गई। ऐसा करने से बच्चे के ऊपर से आने वाली बुरी बला टल जाती है। इसे आप बच्चे को कहीं बाहर ले जाने से पहले कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button