बॉलीवुड

जब लड़की के गेटअप में लड़कों के वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, ऐसा था लड़कों का रिएक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। भले ही ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन हमेशा उनकी फिल्में, गाने और उनकी यादें फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। वहीं ऋषि कपूर के जीवन से जुड़े कई किस्से भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर है। एक ऐसा ही किस्सा ऋषि कपूर का जब वह लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में घुस गए थे और इस दौरान खूब हंगामा हुआ था। आइए जानते हैं ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ा यह किस्सा क्या था?

रफूचक्कर के लिए बने थे लड़की

rishi kapoor

दरअसल, करियर की शुरुआत में ऋषि कपूर एक चॉकलेटी हीरो के रूप में मशहूर थे। वही हर अभिनेत्री के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। इतना ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त थी और उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते थे।

वही जब ऋषि कपूर ने फिल्म ‘रफूचक्कर’ में काम किया तो इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक लड़की का किरदार निभाया था और इस किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने लड़कियों वाले गुर भी सीखे और साथ ही काफी मेहनत की।

rishi kapoor

कहा जाता है कि, जब इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी तब ऋषि कपूर को वॉशरूम जाना था। इतना वक्त नहीं था कि, वह अपना ड्रेस चेंज करके वाशरूम जाए। ऐसे में उन्होंने लड़की के गेटअप में जाना ही ठीक समझा। जैसे ही ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में घुसे तो हर कोई नहीं देखता रह गया।

rishi kapoor

वहीं वॉशरूम में खड़े लड़के भी उन्हें देखकर शर्म के मारे बाहर निकल आए। इसके बाद थोड़ा अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग उस महिला को ढूंढने लगे जो जेंट्स वॉशरूम में घुस गई थी। लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे जिन्होंने लड़की का गेट अप लिया हुआ था।

ऋषि कपूर का करियर

बता दें, ऋषि कपूर की फिल्म ‘रफूचक्कर’ साल 1975 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री और उनकी पत्नी नीतू कपूर नजर आई थी जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

ऋषि कपूर ने अपने करियर में ‘नगीना’, ‘बोल राधा बोल’, ‘दरार’, ‘दामिनी’, ‘फना’, ‘दीवाना’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘बॉबी’, ‘गुरुदेव’, ‘सागर’, ‘नसीब’, ‘चांदनी’, ‘दुनिया’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ में नजर आए जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई। बता दें, ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से रुखसत हो गए। वह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

rishi kapoor

बता दें, ऋषि कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1970 में अपने ही पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से की थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर को अपनी पहली ही फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button