दिलचस्प

भिखारियों की लाइफ जीने लगा फेमस यूट्यूबर, पड़ गए पांव में छाले, हुआ बुरा हाल, फैंस हैरान – Video

भिखारी का जीवन कैसा होता है? वह भीख मांगते समय कैसा महसूस करते हैं? क्या भीख मांगकर उनकी जीविका आसानी से चल जाती है? इस धंधे में उनका सामना किन-किन लोगों से होता है? उनकी मानसिक स्थिति क्या होती है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो कभी न कभी आपके मन में भी आए होंगे। इन सवालों का जवाब जानने के लिए फेमस यूट्यूबर रोहित साधवानी ने 24 घंटे बतौर भिखारी गुजारे।

24 घंटे भिखारी बनकर रहा यूट्यूबर

रोहित साधवानी ने यह एक सोशल प्रयोग किया। वह भिखारी के गेटअप में आ गए। वह नंगे पैर थे। उनके पास खाने को कुछ नहीं था। बस उन्होंने पास एक पानी की बोतल रखी थी। भिखारी बनकर वह एक मंदिर में चले गए। यहां उन्होंने लोगों से रियल में भीख मांगी। इस दौरान उनके एक दोस्त ने सबकुछ कैमरे पर रिकॉर्ड किया। 24 घंटे बाद रोहित को भिखारियों को लेकर कई सारी चीजें पता चली।

रोहित ने जाना कि लोग भिखारियों को पैसे कम ही देते हैं। उन्हें 24 घंटे में सिर्फ 30 रुपए ही मिले। हालांकि लोग इन्हें खाना आसानी से दे देते हैं। रोहित ने भी कई लोगों से खाना मांगा था। 10 में से 7 लोगों ने उन्हें भोजन दे दिया। इसमें फल बेचने वाले लोग भी शामिल थे। इस दौरान नंगे पैर रहने की वजह से रोहित के पैर में छाले भी आ गए।

भिखारियों की लाइफ के खुले कई राज

रोहित बताते हैं कि इतनी देर खाली बैठने से उनके दिमाग पर भी असर पड़ता है। उन्हें वहां सिर दर्द होने लगा। उन्हें इस दौरान की तरह के भिखारी मिले। कुछ ऐसे थे जो सचमुच जरूरतमंद थे। उन्हें भीख की सख्त जरूरत थी। वहीं कुछ किसी भिखारी गैंग का हिस्सा थे। फिर कुछ भिखारी मानसिक रूप से बीमार भी थे। वह अकेले में कुछ बड़बड़ा रहे थे।

कुल मिलाकर रोहित 24 घंटे भिखारी की लाइफ जिकर बहुत कुछ जान गए। उन्हें एहसास हुआ कि इनकी लाइफ इतनी आसान नहीं होती है। अधिकतर लोग इन्हें देख दूर ही भागते हैं। इस फील्ड में लोग पैसे देना कम पसंद करते हैं। हालांकि खाना आसानी से खिला देते हैं। रोहित का यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। उनेक फैंस इस प्रयोग के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। आप भी उनके वीडियो को यहां देख सकते हैं।

वैसे आप भिखारियों के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आपको उन्हें भीख देना पसंद है? आप उन्हे क्या देते हैं पैसा या खाना? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button