अध्यात्म

शनिदेव फिर हुए सक्रिय, 30 जनवरी से पलट देंगे इन राशियों की जिंदगी, मिलेगा खास तोहफा

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बहुत अहम माना गया है। इसकी बदलती चाल सभी राशियों पर गहरा असर डालती है। 17 जनवरी को 30 साल बाद शनि ने कुंभ राशि में गोचर किया था। और अब कुछ ही दिनों बाद 30 जनवरी 2023 को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्‍त हो रहा है। महज दो सप्ताह में शनि की बदलती चाल सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव छोड़ेगी। इसमें 4 राशियों को शनि अस्त का अत्यधित लाभ होगा।

मेष राशि

शनि का गोचर एवं शनि का अस्त होन, यह दोनों चीजें मिलकर मेष राशि के जातकों की लाइफ सेट कर देगी। इनके जीवन की सभी मुश्किलें अगले एक माह में हल हो जाएगी। इन्हें अच्छी नौकरी, अच्छा शादी का रिश्ता, अच्छी बीजनेस डील और बढ़िया किस्मत मिलेगी। एक तरह से इनके सभी काम चुटकी बजाते हो जाएंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। पुराने सभी रोग दूर हो जाएंगे। विदेश यात्रा और नए मकान इन दोनों का सुख भोग सकते हैं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को भी शनि गोचर और शनि अस्त का लाभ होगा। इन्हें जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बीजनेस में लाभ होगा। सरकारी नौकरी के चांस लग सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी । दोस्त आपकी तारीफ करेंगे। समाज में भी आपका रुतबा बढ़ जाएगा। पुराने अटके काम समय पर होंगे। पैसा निवेश करने पर लाभ होगा। अचानक बड़े धन की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेगी।

कन्या राशि

शनि गोचर और शनि अस्त का सीधा फायदा कन्या राशि को भी होगा। इन्हें रुका या अटका हुआ धन मिल जाएगा। यह काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इनके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। नए मकान या नए वहान का सुख मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लग सकती है। सेहत में सुधार दिख सकता है। जॉब और बीजनेस में लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

शनि गोचर और शनि अस्त के चलते मकर राशि के जातकों का भाग्य बदल जाएगा। इनकी सभी मुरादें पूरी होगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हाथ लगेगी। इनकी आय कसे स्त्रोत बढ़ जाएंगे। खर्चा कम होगा। शिक्षा, राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में बड़ा बदलाव आएगा। कम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button