अध्यात्म

आखिर कैसे लोगों पर शनिदेव का रहता है आशीर्वाद? जानिए कैसे काम मनुष्य को शनि प्रकोप से बचाता है

हम सभी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं और यह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही लेखा-जोखा करके व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी व्यक्ति से शनि महाराज रूठ जाए तो उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है और उस व्यक्ति को शनि महाराज के दंड का सामना करना पड़ता है, जैसे मनुष्य के कर्म होते हैं उसी के अनुसार शनि देव उस मनुष्य को दंडित करते हैं।

शनि देव हमेशा व्यक्ति के साथ न्याय ही करते हैं, जो व्यक्ति गलत राह पर चलता है और गलत कार्य करता है उसको शनिदेव के दंड का सामना करना पड़ता है, आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो मनुष्य को हमेशा शनिदेव के प्रकोप से बचाते हैं, अगर इस तरह के कार्य व्यक्ति अपने जीवन में करता है तो उस व्यक्ति के ऊपर हमेशा शनिदेव का आशीर्वाद बना रहता है।

आइए जानते हैं कैसे लोगों पर शनिदेव का रहता है आशीर्वाद

  • जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं शनिदेव सूर्यपुत्र हैं और यह सूर्य की पत्नी संज्ञा की छाया यानी प्रतिबिंब के पुत्र है, हमेशा चरित्र भी छाया की भांति मनुष्य के साथ साथ रहता है, अगर व्यक्ति हमेशा अच्छे कार्य करता है और वह छल कपट से दूरी बनाकर रखता है तो ऐसे लोगों के साथ हमेशा शनि देव न्याय करते हैं, चरित्रवान व्यक्तियों के ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।
  • जो मनुष्य हमेशा मेहनत पर ध्यान केंद्रित करके अपने सभी कार्य पूरे करते हैं, जो व्यक्ति हमेशा अपने आपको स्पष्ट रखता है, ऐसे लोगों से शनि देव हमेशा खुश रहते हैं क्योंकि शनिदेव ऐसे लोगों की मेहनत के अनुसार ही उसका भाग्य बनाते हैं।

  • कई बार देखा गया है कि व्यक्ति कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल करता है परंतु उसको अपनी सफलता की खुशी नहीं मिल पाती है, आजकल के प्रतियोगिता के दौर में शनि देव से हर व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा लेनी चाहिए, सफलता पाने के बाद भी व्यक्ति को अंदर से खुशी महसूस नहीं हो पाती है क्योंकि आजकल व्यक्ति सफल होने के लिए बहुत से लंबे रास्ते और गलत मार्ग अपना लेता है, यहां तक कि व्यक्ति सफलता हासिल करने के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा देता है, अगर आप सफलता के साथ-साथ मानवीय गुणों का भी ध्यान रखते हैं तो आपको जीवन में सुख शांति प्राप्त होती है।
  • जो लोग हमेशा असहाय और निर्धन व्यक्ति की मदद के लिए आगे रहते हैं, जिन लोगों का दिल किसी भी गरीब व्यक्ति को देखकर पसीज जाता है और उनकी मदद करते हैं, ऐसे लोगों के ऊपर हमेशा शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है, इसके अलावा हमेशा व्यक्ति को अपने बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान करना चाहिए।

शनिदेव की कृपा तो सभी व्यक्ति पाना चाहते हैं परंतु शनि देव व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों को देखकर ही न्याय करते हैं, अगर आप अपने जीवन में कुछ परिवर्तन लाते हैं तो इससे आप शनिदेव की कृपा के पात्र बन सकते हैं, शनिदेव हमें प्रेरित करते हैं कि व्यक्ति को हमेशा मेहनत करनी चाहिए और बिना किसी छल कपट के अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button