दिलचस्प

‘रशियन गर्ल’ संग यूपी के लड़के ने की परमानेंट बुकिंग, दुल्हन बना ले आया गांव, देखें तस्वीरें

प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। जब दो दिल आपस में मिलते हैं तो रंग-रूप, धर्म-मजहब, अमीरी-गरीबी और देश-विदेश सभी दूरियां गायब हो जाती है। जीत एक सच्चे प्यार की होती है। अब यूपी के देसी छोकरे और रूस की विदेशी बाला की इस प्रेम कहानी को ही ले लीजिए। दोनों ने हाल ही में शादी रचाई। अब इनकी शादी के चर्चे हर जगह सुर्खियों में बने हुए हैं।

ऐसा हुआ देसी छोकरे और विदेशी बाला को प्यार

मोहित सिंह यूपी के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। वह एक बड़े बिजनेसमैन परिवार से आता है। मोहित और उसका भाई अनुज दिल्ली में रहते हैं। इनका व्यापार कई प्रदेशों में फैला है। इंटर पास करने के बाद मोहित ने एनीमेशन का डिप्लोमा लिया था। वह बैंगलोर की एक कंपनी में काम करने लगा था। यहीं उसकी मुलाकात रूस की वेरोनिका से हुई।

पहले मोहित और वेरोनिका अच्छे दोस्त बने। लेकिन जल्द दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अब इनका प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी का मन बना लिया। हालांकि मोहित ने शादी के पहले एक शर्त रख दी। उसने कहा कि यदि मेरी मम्मी को तुम पसंद आओगी तभी हम सात फेरे लेंगे। बाद में उसने वेरोनिका को परिवार से मिलवाया। सभी को वह पसंद आई। और शादी की डेट फिक्स हो गई।

धूमधाम से हुई शादी

12 फरवरी, शादी की डेट फाइनल हुई। तय तारीख पर वेरोनिका और उसका पूरा परिवार यूपी आ गए। यहां हिंदू रीति रिवाजों से दोनों की शादी हुई। इस दौरान हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म, जयमाला, फेरे और विदाई जैसी रस्में अदा की गई। वेरोनिका और उनके परिवार को भारतीय संस्कृति अच्छी लगी। यह उनके लिए एक नया लेकिन अच्छा अनुभव रहा।

उधर इस विदेशी दुल्हन को देखने के लिए शादी में भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस विदेशी बाला को भारतीय परिधान में देख मंत्रमुग्ध हो गया। कपल शादी कर बेहद खुश है। शादी में हर किसी ने खूब इन्जॉय किया। दूल्हा और दुल्हन भी अपनी शादी में नाचे। वहीं शादी करवाने वाले प्रतापगढ़ के पंडित ने बताया कि ये एक ऐतिहासिक शादी रही। सभी राजी-खुशी इस शादी में शामिल हुए। सभी ने खून इन्जॉय किया।

बताते चलें कि इसके पहले भी भारत में कई युवा विदेश की दुल्हन ला चुके हैं। हर साल की तरह इस साल भी भारत में कई विदेशी महिलाएं बहू बनकर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button