खेल बुलेटिन

महिला IPL की सबसे महंगी खिलाड़ी है ये हसीना, इतने करोड़ में RCB ने खरीदा, देखें Pics

देश विदेश में लोग क्रिकेट को लेकर बड़े दीवाने हैं। खासकर आईपीएल में हर किसी की दिलचस्पी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द वूमेन्स प्रीमियर लीग या कहे महिला आईपीएल शुरू होने जा रहा है। इस वीपीएल में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टीम हैं दिल्ली कैपिटल्स वूमेन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेन, मुंबई इंडियंस वूमेन, यूपी वॉरियर्स, और गुजरात जायंट्स।

ये है महिला IPL की सबसे महंगी खिलाड़ी

हाल ही में वीपीएल के ऑक्शन हुए। इसमें टोटल 409 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 246 भारतीय तो 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस ऑक्शन में स्मृति मंधाना का नाम काफी लोकप्रिय रहा। सबसे पहले मुंबई इंडियंस वूमेन ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहा। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेन ने बोली बड़ा दी। और अंत में 3.4 करोड़ रुपए देकर स्मृति को खरीद लिया गया। इस तरह स्मृति मंधाना वूमेंस IPL की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई।


स्मृति मंधाना की गिनती विश्व के बेस्ट महिला बल्लेबाजों में होती है। वह साल 2013 से क्रिकेट में एक्टिव हैं। 18 जुलाई 1996 को मुंबई में पैदा हुई स्मृति जब 17 साल की थी तब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही हैं। उनके पिता एक क्लब क्रिकेटर हैं। वहीं भाई पूर्व अंडर -23 क्रिकेटर है। उन्होंने  बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला में ही अर्धशतक जड़ दिया था। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला थी।

बेहतरीन खिलाड़ी के साथ है प्यारी इंसान

2018 में वह ICC महिला ODI टीम ऑफ द ईयर के रूप में नॉमिनेट हुई। इसी साल वह किआ सुपर लीग, इंग्लैंड में एक टी20 टूर्नामेंट में अग्रणी रन-स्कोरर रहीं। फिर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2019 सीज़न के लिए वेस्टर्न स्टॉर्म टीम के साथ अनुबंध मिला। मंधाना भारत के लिए हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ बेहद विनम्र और पशु प्रेमी महिला हैं।

मंधाना मेहनत करने में यकीन रखती हैं। कई युवा उन्हें अपना आइडल मानते हैं। वह PETA इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह लोगों को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के कई लोग फैन हैं। अभी तक महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली है। लेकिन मंधाना के आने के बाद चीजें बदली हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से लाखों दिल जीते हैं।

अब देखना ये होगा कि वूमेन्स प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी के ऊपर कई लोगों की निगाहें टिकी है। बताते चलें कि महिला आईपीएल 2023 का पहला सीज़न 4 मार्च से खेला जाएगा। इसका फाइनल मैच 26 मार्च को है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button