दिलचस्प

पत्नी को गुरु मानता है बॉडीबिल्डर पति, रोज छूता है पैर, वजह जान आप भी करेंगे बीवी के चरण स्पर्श

प्यार की लहर इस समय हर तरफ बह रही है। आखिर यह फरवरी का महिना है और वेलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद प्यारी और अनोखी लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। इसे पढ़कर आपको एक सच्चे प्यार का मतलब पता चल जाएगा। साथ ही आपको एक ऐसी सीख मिलेगी जिससे आपका रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।

यह प्रेम कहानी है बॉडीबिल्डर पति दीपक नंदा (Dipak nanda) और उनकी प्लस साइज़ मॉडल पत्नी रूपल नंदा (Rupal nanda) की। दीपक जब भी घर से कोई बड़ा काम करने निकलते हैं तो अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। वह उन्हें अपना गुरु मानते हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए, लेकिन इनके बीच का प्यार ऐसा ही बना हुआ है। हालांकि दोनों आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुँचने के लिए इन्होंने स्ट्रगल भी किया।

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात

दीपक और रूपल की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। बात 2010 की है। रूपल का मूड ऑफ था। उस दिन उन्होंने फ़ेसबुक पर कई लोगों को फ्रेंड रिकेवेस्ट भेजी थी। दीपिक भी उनमें से एक थे। दीपक ने रूपल की फ्रेंड रिक्वेस्ट एकसेप्ट की थी। जल्द दोनों की बातचीत होने लगी। इस दौरान रूपल को पता चला कि दीपक फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें इसका अच्छा ज्ञान भी है।

दीपक पहले सेल्समैन के रूप में जॉब करते थे। उन्हें बस महीने के 5 हजार मिलते थे। ऐसे में रूपल ने उन्हें एक जिम में ट्रेनर की जॉब दिलवा दी। यहां उन्हें 14 हजार रुपए मिलने लगे। रूपल भी इसी जिम में जाती थी। ऐसे में दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। एक बार दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर घूमने गए। यहां दीपक ने रूपल को प्रपोज कर दिया। उन्होंने वहीं रूपल की मांग भर दी।

घरवालों ने किया बेदखल

अब दीपक तो रूपल को उनकी पत्नी मान चुके थे। लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन दीपक की जिद के आगे वह झुक गए और दोनों की शादी हो गई। लेकिन शादी के बाद दीपक की मां ने रूपल को स्वीकार नहीं किया। क्योंकि यह शादी उनकी पसंद की नहीं थी। ऐसे में इनका मनमुटाव होने लगा। रूपल को इज्जत भी नहीं मिलती थी। फिर एक दिन घरवालों ने दोनों को घर से निकाल दिया।

तब दोनों का बैंक बैलेंस जीरो था। वह रूपल के एक दोस्त के घर कुछ दिन रुके। फिर किराए का एक मकान लिया। मकान मालिक ने 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट बनवाया। कहा फिर आपको घर खाली करना होगा। तभी रूपल ने सोच लिया कि वह अब अपने खुद के घर में ही शिफ्ट होगी। उन्होंने और दीपक ने मेहनत करना शुरू की। दीपक का करियर फिटनेस इंडस्ट्री में उछाल मारने लगा।

रोज छूता है पत्नी के पैर

दीपक सोशल मीडिया पर इंडियन रॉक के रूप में फेमस हो गए। उन्हें कई ब्रांड की स्पॉन्सरशिप मिली। उन्होंने अपना एक जिम भी खोल लिया। नतिजन इतना पैसा आया कि पहले दोनों ने अपना 1 बीएचके फ्लैट लिया। फिर एक नया 2 बीएचके फ्लैट खरीद लिया। दीपक का कहना है कि आज मैं जो कुछ हूँ रूपल की वजह से हूँ। उन्हें अपना गुरु मानता हूँ। इसलिए जब भी घर से निकलता हूँ तो उनके पैर छूता हूँ। फिर वह काम सफल होता है।

दीपक कहते हैं कि रिलेशनशिप में लड़कियों को रिस्पेक्ट चाहिए होती है। यदि आप उन्हें अपशब्द कहेंगे, मारपीट करेंगे या नीचा दिखाएंगे तो यकीनन रिश्ता टूट ही जाएगा। वहीं रूपल का कहना है कि आजकल के युवान में संयम नाम की चीज नहीं है। थोड़ा सा मनमुटाव होने पर वह एक दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं। इससे दूरियां बढ़ती है।

रूपल बताती है कि दीपक आज भी वैसा है जैसा 12 साल पहले था। वह बच्चे जैसा है। कम बोलत है। ज्यादा किसी पर विश्वास नहीं करता है। क्योंकि उसे पहले कई बार धोखा मिल चुका है। आज भी वह मेरे हाथ से खाना खाता है। जब तक मैं उसे थाली लगाकर न दूं वह नहीं खाता है। अब भगवान से यही प्रार्थना है कि वह हर जन्म मुझे दीपक जैसा पति ही दे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button