#ट्रेंडिंग

सोनम की शादी में मेहमानों को मिला ये गिफ्ट, देखकर चौंक गए सब

दिल्ली के बड़े घराने की मालकिन बन चुकी सोनम कपूर की मुंबई में धूमधाम से शादी हुई। सोनम की शादी में जिसतरह से पूरा बॉलीवुड नाचा, और खुले दिल से शादी में शरीक हुआ। उसके वीडियो अबतक वायरल हो रहे हैं। शादी में हर चीज चर्चा में मेंहदी से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, खाने से लेकर लोगों के पहनावे तक,  लेकिन इस दौरान अब एक और चीज चर्चा में है। वो है मेहमानों को मिला गिफ्ट, जिसको देखकर लोग भी हैरान रह गए।

बीती आठ मई को सोनम ने अपने प्रेमी आनंद आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा में धूमधाम से शादी की थी। सोनम की मेंहदी सात तारीख की थी। वहीं मेंहदी से लेकर शादी और रिशेप्सन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। सबने जमकर डांस और धमाल किया। लेकिन अब चर्चा है मेहंदी के मेहमानों को मिले गिफ्ट की। आपको सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऐसा हुआ है। क्योंकि सोनम की शादी में मेहंदी और संगीत में पहुंचे मेहमानों को सोनम के परिवार की तरफ से पैरों की जूतियां यानी ‘मोजड़ी’ गिफ्ट की गई।

शुरु में मेहमानों को अजीब सा गिफ्ट लगा लेकिन जब पता चला कि ये कस्टम मेड मोजड़ी हैं। जिनको बेहद सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है। इन मोजड़ियों को हाथ से बनाया गया है। मोजड़ियों को बनाने वाले ब्रांड ने इसे अपने सिग्नेचर जूती सेगमेंट के तहत ‘आयशा’ नाम दिया है। मोजड़ी पर लगा शीशे का वर्क बेहद खास है। खासतौर पर डबल कुशनिंग, ताकि नाचते वक्त मेहमानों के पैरों में दर्द न हो। साथ ही पैरों में ये काटें भी न।

श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद कपूर खानदान की ये पहली खुशी है। जिसके लिए खास तैयारियां की गईं थी। शादी के दौरान मेहंदी में पहनी गई सोनम की ड्रेस भी बेहद चर्चा में रही। ड्रेस की मेहमानों में जमकर बातें हो रही थीं सोनम कपूर की गोल्डन-आयवरी ड्रेस को लेकर भी जमकर चर्चा हुई। ये दोनों ड्रेस अबु जानी और संदीप खोसला ने तैयार की थी। ड्रेस के बारे में कहा जा रहा है कि ड्रेस को तैयार करने में करीब 18 महीने का वक्त लगा था। लहंगे की चिकनकारी में सबसे ज्यादा वक्त लगा है। इसके लिए खास तौरपर लखनऊ और हैदराबाद के कारीगरों की मदद ली गई थी।

सोनम के इस लहंगे को बनाने में लगा 18 महीने का वक्त, दो साल पहले ही दे दिया था आर्डर

इसे सिलने में भी सिलाई की तमाम अलग तकनीकें उपयोग में लाई गई हैं। इस पर सिल्वर जरदोरी, जरी, गोल्ड, क्रिस्टल्स और मोतियों का जबरदस्त काम हुआ है। सोनम ने इस ड्रेस का ऑर्डर दो साल पहले दिया था। सारी रूप-रेखा तैयार होने के बाद कारीगरों ने इस पर करीब डेढ़ साल तक काम किया।

सोशल मीडिया में शादी के तमाम फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोनम के घर मेहंदी की रस्म थी जिसमें जमकर लोगों ने मस्ती की। बॉलीवुड की कई हस्तियां भी सोनम की इस खुशी में शामिल थी। सबसे अच्छा वीडियो वो है जिसमें आनंद और सोनम साथ डांस कर रहे हैं। गाना है सोनम के पापा की फिल्म ‘रेस 2’ का ‘लत लग गई’।

सोनम की मेहंदी से लेकर शादी तक में करण जौहर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। करण कभी जैकलिन के साथ डांस करते नजर आए तो कभी सोनम की बहनों के साथ फोटो खिंचवाते हुए। करण ने यहां मौजूद जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर और अर्जुन कपूर की बहन अन्शुला कपूर भी इस तस्वीर का हिस्सा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button