अन्य

प्रिंस हैरी की शाही शादी में गिफ्ट में मिला आवारा बैल, भारतीयों ने दिए ऐसे अजीब गिफ्ट

ब्रिटेन के राजघराने के राजकुमार प्रिंस हैरी ने अपनी मंगेतर मेगन मार्केल से शादी करली। इस रॉयल वैडिंग पर दुनिया भर की नजरें थी। जिसके लिए करीब 256 करोड़ खर्च किए गए। नए जोड़े को दुनिया भर की नामी शख्सियतोंने बेशकीमती तोहफे दिए हैं। लेकिन भारत ने जो तोहफा दिया है। उसकी दुनिया भर में चर्चा है। क्योंकि भारत ने इस शाही शादी में जोड़े को एक बैल दिया है।जी हां। आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इंडियन बुल। अब ऐसा क्यों? इसे किसने चुना? आखिर इसकी वजह क्या है? ये सब हम आपको आगे बताएंगे।

इस शाही शादी में भारत की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को शामिल होने का मौका मिला। जिनकी खूब मेहमान नवाजी हुई। भारत की ओर से दिया गया गिफ्ट में खास बैल में भी कई खूबियां हैं। बताया जा रहा है कि पीटा (PETA) इंडिया की तरफ से ये तोहफा दिया जाएगा। इस बैल का नाम ‘मेरी’ है। इस नाम को मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मेगन और प्रिंस हैरी दोनों ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। जो बेजुबान जानवरों की रक्षा के लिए काम करता है।

बताया जा रहा है कि पेटा इंडिया वालों को ‘मैरी’ घायल अवस्था में मिला था। गर्दन पर गहरे घाव थे। जिसके बाद पेटा इंडिया ने इसका इलाज कराया। ‘मैरी’ अब पूरी तरह से ठीक है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे भारी सामान खिंचवाया जाता था, जिससे उसकी सेहत खराब हो गई थी।  उसे महाराष्ट्र के एक अभ्यारण्य में रखा गया है। लेकिन फिर भी इसको रॉयल कपल के पास नहीं भेजा जाएगा।

दरअसल इसको भेजने में एक दिक्कत है, क्योंकि इंग्लैंड में ठंड बहुत ज्यादा  होती है। ऐसे में ‘मेरी’ को वहां नहीं भेजा जाएगा। इसकी जगह उसकी फोटो को फ्रेम कर शाही जोड़े तक पहुंचाया जाएगा।

इस के साथ ही मुंबई के डिब्बेवालों ने मेगन को देने के लिए लाल बाग की पारंपरिक मराठी साड़ी, मंगलसूत्र और चूड़ियां, जबकि हैरी की खातिर केसरिया रंग की पगड़ी व कुर्ता-पायजामा भेजा है। ब्रिटिश राजघराने से मुंबई के डिब्बेवालों की दोस्ती साल 2003 की प्रिंस चार्ल्स की भारत यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। 2005 में चार्ल्स ने डिब्बेवालों को कैमिला पार्कर से हुई अपनी शादी का बुलावा भी भेजा था।

आपको बता दें प्रिंस हैरी और मेगन ने नवंबर में ही सगाई की थी। इस दौरान प्रिंस ने मेगन को बेहद खास अंगूठी पहनाई थी। अंगूठी में प्रिंसेज डायना के संग्रह से भी दो हीरे जड़े थे। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया था।जिसमें तीन हीरे लगे हैं, साथ ही दो हीरे उनकी मां के कलेक्शन के हैं। साथ हीएक बोत्सवाना का हीरा है।

मेगन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वे फिल्‍म निर्माता ट्रेवर एंगलसन से शादी कर चुकी हैं। ट्रेवर के साथ उनकी शादी अधिक समय तक टिक नहीं सकी और केवल दो साल में ही यह रिश्‍ता खत्‍म हो गया। 2011 में हुई यह शादी 2013 में खत्‍म हो गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button