बॉलीवुड

6 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा, कुर्ते-पाजामा में दिखाई पहली झलक, गोद में कर रहा ऐसा काम

बॉलीवुड में जब भी किसी सेलिब्रिटी को बेबी होता है तो वह कई महीनों तक उसका चेहरा फैंस और मीडिया को नहीं दिखाते हैं। यह एक तरह से बॉलीवुड स्टार्स के बीच ट्रेंड सा बन गया है। ऐसे में फैंस इन स्टार किड्स की पहली झलक देखने को बेकरार रहते हैं। अब सोनम कपूर के बेटे वायु कपूर को ही देख लीजिए। वह 6 महीने का हो गया है। और अब जाकर सोनम ने उसकी झलक दिखाई है।

सोनम कपूर बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हैं। उनके पिता अनिल कपूर भी फेमस एक्टर हैं। हालांकि सोनम का फिल्मी करियर अपने पिता जितना शानदार भी नहीं रहा है। सोनम ने साल 2018 में दिल्ली के बीजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी। शादी के बाद से सोनम का फिल्मों में आना कम हो गया। करीब 6 महीने पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने बेटे का नाम वायु कपूर रखा।

सोनम कपूर ने दिखाई बेटे की झलक

सोनम ने बाकी स्टार किड्स की तरह बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। हालांकि अब बेटे के 6 महीने के होने पर उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनम का बेटा वायु सफेद रंग का कुर्ता पाजामा पहने दिखाई दे रहा है। वह मां की गोद में बैठा हुआ बॉल के साथ खेल रहा है। इसी पोस्ट में एक वीडियो भी है। इसमें वायु जमीन पर लेटा खिलौने संग खेल रहा है।

बेटे की यह झलक साझा करते हुए सोनम ने पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा – मेरा वायु अब 6 महीने का हो गया। यह हमने अब तक का सबसे बेस्ट काम किया है। यह मुझे मिला सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैं तुमसे प्यार करती हूं, मेरे जिगर के टुकड़े। मैं और तुम्हारे पापा इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बिपाशा बसु ने दिया आशीर्वाद

सोनम कपूर की इस पोस्ट को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। जैसे बिपाशा बसु ने कमेंट कर लिखा “Aww गॉड ब्लेस क्यूटी।” वहीं पापा आनंद आहूजा ने कमेंट कर लिखा “पाजामा पार्टी”। आम जनता ने भी खूब कमेंट्स किए। किसी ने कहा ये बड़ा ही प्यारा है। तो कोई बोला ऐसे ही और भी फोटोज साझा करो।

बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 20 अगस्त 2022 को माता-पिता बने थे। यह उनकी पहली संतान है। उन्हें शादी के चार साल बाद संतान सुख मिला है। दोनों इससे बेहद खुश हैं। काम की बात करें तो सोनम 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में दिखाई दी थी। तब से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी नहीं की है। वह फैमिली प्लानिंग में बीजी रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button