बॉलीवुड

बेटी की जिद पर मां ने गाया गाना, आवाज सुन मंत्रमुग्ध हो गए सोनू सूद, दिया फिल्म का ऑफर – Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां लोग अपना हुनर दिखाकर रातोंरात पॉपुलर हो जाते हैं। रानु मंडल इसका सबसे लोकप्रिय उदाहरण हैं। स्टेशन पर गाने वाली महिला को फिल्म में गाने का मौका मिल गया था। अब सोशल मीडिया पर एक और महिला अपनी सुरीली आवाज की वजह से सुर्खियां बटोर रही है। इस महिला का हुनर देख बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी इंप्रेस हुए हैं।

मां ने बेटी के लिए गाया सुरीला गाना

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां बड़ी वायरल हो रही है। यह मां अपनी बेटी के लिए गाना गाती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां घर में जमीन पर बैठकर खाना पका रही है। तभी उसकी बेटी मोबाइल लेकर आ जाती है। वह मां को गाना सुनाने को कहती है। पहले तो मां मना कर देती है। लेकिन बेटी की खुशी के लिए फिर गाना शुरू करती है।

मां खाना बनाते-बनाते बेहद सुरीला गाना गाती है। वह ‘तेरे नैना सावन भादो’ गाती है। उनकी आवाज में इतनी मिठास होती है कि उन्हें लगातार सुनने का मन करता है। उनकी सुर और ताल भी गजब की होती है। ऐसा लगता है जैसे ये कोई आम महिला नहीं बल्कि कोई प्रोफेशनल सिंगर गाना गा रहा है। महिला ने इतना अच्छा गाना गाय कि ये वीडियो वायरल हो गया।

सोनू सूद ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर

वायरल होने के बाद वीडियो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के पास पहुंचा। उन्हें भी इस मां का गाना पसंद आया। हैरत की बात ये हुई कि उन्होंने खुश होकर महिला को फिल्मों में गाने का मौका दे दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर महिला का वीडियो साझा करते हुए लिखा “नंबर भेजिए। मां अब फिल्म के लिए गाना गाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाला इमोजी बनाया।

यहां देखें वीडियो

चूल्हे पर खाना पकाते हुए गाना गाती ये मां सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। जिसने भी इनका गाना सुना वह मंत्रमुग्ध हो गया। सभी ने यही सलाह दी कि इन्हें फिल्मों में गाना ट्राय करना चाहिए। यह एक अच्छी सिंगर बन सकती है। और अब तो खुद सोनू सूद ने इन्हें यह अवसर दिया है। एक शख्स ने यह भी कहा कि “गरीबी में दर्द है, ये बस आवाज़ नहीं एक कहानी है।” फिर एक कमेंट आता है “पहले कभी इतना प्यारा गाना नहीं सुना।”

बताते चलें कि सोनू सूद इसके पहले भी सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करते आए हैं। कभी वह किसी के इलाज का पैसा देते हैं तो कभी किसी खिलाड़ी की आर्थिक मदद कर देते हैं। इस कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button