बॉलीवुड

पिता शत्रुघ्न की EX-गर्लफ्रेंड रीना रॉय की बेटी हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत कर इंडस्ट्री में धमाका कर दिया और अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

sonakshi sinha

अपनी फिल्मों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा अपने चेहरे के कारण भी काफी सुर्खियों में रही है। दरअसल सोनाक्षी को लेकर हमेशा से ही ये कहा गया है कि वह काफी हद तक शत्रुघ्न सिन्हा की गर्लफ्रेंड रीना रॉय से मिलती है। अब ऐसे में पहली बार सोनाक्षी ने इस पर खुलकर बातचीत की। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा?

सोनाक्षी के पिता की गर्लफ्रेंड रही थीं रीना रॉय

sonakshi sinha

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का काफी लंबे समय तक अफेयर रहा था। कहा जाता है कि पूनम सिन्हा से शादी रचाने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय को डेट करते रहे। इसके बाद रीना दत्त की शादी मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से हो गई, लेकिन इन दोनों का रिश्ता जल्दी ही खत्म हो गया। रीना रॉय और मोहसिन की एक बेटी है। लेकिन रीना और मोहसिन एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।

sonakshi sinha

वही जब शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत की तो उनकी शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती थी जिसके बाद कई बार यह कयास लगाए गए कि सोनाक्षी रीना रॉय की बेटी है। हालांकि पहले ही रीना दत्ता इसे खारिज कर चुकी थी। इसके अलावा रीना रॉय ने यह भी कह दिया था कि सोनाक्षी की शक्ल उनकी मां पूनम सिन्हा से मिलती है। इसके बावजूद कई बार सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल पर सवाल किए गए।

क्या बोली सोनाक्षी सिन्हा?

sonakshi sinha

ऐसे में पहली बार सोनाक्षी ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, ” मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें इस बारे में पता चला था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कई साल पहले किया है उस बात के लिए उन्हें सूली पर नहीं चढ़ाया जा सकता। हर किसी का अतीत होता है, उनके पिता का भी अतीत है।” सोनाक्षी से इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनका चेहरा रीना से बहुत ज्यादा मेल खाता है?

इस पर सोनाक्षी ने कहा कि, “मेरी शक्ल मेरी मां पूनम सिन्हा से मिलती है। इससे भले ही कुछ लोगों को अच्‍छी हेडलाइंस मिल जाएंगी। साथ ही इससे कुछ जूसी गॉसिप मिल जाएंगी, लेकिन सोनाक्षी के लिए यह उनका परिवार है।” बात करें सोनाक्षी सिन्हा के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘डबल एक्शन’ में देखा गया था। फिल्म में वह मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ नजर आई थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button