अध्यात्म

12 जुलाई से इन राशियों का दुख चुंबक की तरह खींच लेंगे शनिदेव, जीवन में मिलेगा सुख और पैसा

शनि ग्रह का नाम सुनते ही कई लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि यह हमारी कुंडली में आए तो सिर्फ नुकसान ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कभी-कभी यह फायदा भी कर देते हैं। खासकर कि तब जब या एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर रहे हो।

ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। 2 जुलाई 2022 को शनि वक्री चाल चलते हुए मकर राशि में गोचर करेंगे। इसका पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। नौकरी में तरक्की से लेकर पैसों की आवक बढ़ने तक बहुत कुछ मिलेगा।

मेष राशि (Aries)

शनि ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। धन आगमन के नए साधन खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी। बेरोज़गारों को नई नौकरी मिलेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग बिज़नेस करते है तो उन्हें भी लाभ होगा।

मेहनत का उचित फल मिलेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी के योग बन सकते हैं। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती।

सिंह राशि (Leo)

शनि का मकर राशि में जाना सिंह राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएगा। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। यदि कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय है। मकान खरीदी या बिक्री के योग बन सकते हैं।

काम की अधिकता रहेगी, लेकिन उसका उचित फल भी मिलेगा। अपनों से संबंध मधुर होंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि (Virgo)

शनि का राशि बदलना कन्‍या राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। जुलाई महीने में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। घर की बरकत बनी रही है। शनि देव की कृपा से आय के नए साधन मिलेंगे। जितना भी पैसा खर्च कर लो खत्म नहीं होगा।

करियर में नई उपलब्धि हासिल कर सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। नए वाहन खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

शनि गोचर के चलते तुला राशि के जातकों की किस्मत पलट जाएगी। भाग्य आपका हर मोड़ पर साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर पूरा होगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए द्वार खुलेंगे। अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। पुरानी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी। संतान सुख मिलेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। मां बाप का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

शनि का गोचर धनु राशि  के जातकों के अच्छे दिन लेकर आएगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। धन का लाभ संभव है। समाज में इज्जत बढ़ेगी। व्यापारियों की चांदी ही चांदी रहेगी। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। घर में शांति रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों का साथ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button