समाचार

मालिक पर हुई फायरिंग तो बीच में आ गया कुत्ता, सीने पर गोली खाकर बचाई जान, लेकिन..

कुत्ते बड़े वफादार होते हैं। वे इंसान के अच्छे दोस्त होते हैं। वह अपने मालिक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि अपनी जान भी दाव पर लगा सकते हैं। यदि आपको इस बात पर शक है तो उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर का यह अनोखा मामला देख लीजिए। यहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए खुद सीने पर गोली खा ली। हालांकि उसके बाद जो हुआ वह बड़ा ही दुखद था।

दरअसल ये घटना सुलतानपुर के कोतवाली देहात के विकवाजितपुर गांव की है। यहां विशाल श्रीवास्तव की गाँव के बाहर ही एक बाग में गौशाला है। वे पशु प्रेमी है और उनकी सेवा को अपना कर्तव्य समझते हैं। वे गायों की देखभाल के साथ उनके गोबर के प्रॉडक्ट्स बनाकर भी बेचते हैं। उनके बाग के पीछे एक रामबरन पीजी कॉलेज है। इस कॉलेज का निर्माण अंबेडकरनगर के रहने वाले अनिल वर्मा ने करवाया है।

मालिक को बचाने के लिए कुत्ते ने खाई गोली

रविवार (5 जून) विशाल अपनी पशुशाला के पास पुआल रखने के लिए टिनशेड लगवा रहे थे। हालांकि प्रबंधक अनिल वहां आए और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। जल्द दोनों में बहस छिड़ गई। ऐसे में अनिल ने 112 डायल कर पुलिस बुलवा ली। पुलिस ने मौके पर आकर विशाल का निर्माण कार्य रुकवा दिया। लेकिन जैसे ही पुलिस गई दोनों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी।

यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अनिल ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पर विशाल पर फायरिंग कर दी। हालांकि सही समय पर उनका साइड में खड़ा कुत्ता बीच में आ गया। उसने मालिक के लिए चलाई गई गोली अपने सीने पर ले ली। मालिक को एक खरोंच भी नहीं आई। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अनिल का पीछा किया लेकिन वह भाग गया।

इलाज के दौरान हो गई कुत्ते की मौत

उधर विशाल अपनी जान बचाने वाले वफादार कुत्ते को फटाफट गोलाघाट स्थित जिला पशु चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टरों ने घायल कुत्ते का इलाज भी स्टार्ट कर दिया। हालांकि गोली लगने के चलते उसका खून अधिक बह चुका था। ऐसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद विशाल ने अनिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कारवाई।

इलाके के अधिकारी सतीश चंद्र शुक्ल के अनुसार इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हो गई है। तथ्यों को जुटाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर स्थानीय लोगों का गुस्सा भी सातवे आसमान पर है। वे आरोपी को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। इस घटना के बाद हर कोई कुत्ते की वफादारी की मिसाल दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button