बॉलीवुड

कपिल के शो से बाहर होने पर सुनील ग्रोवर को आया था हार्ट अटैक! पहली बार छलका कॉमेडियन का दर्द

कॉमेडी के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं शो में नजर आने वाले बाकी कलाकारों को भी कॉमेडी की दुनिया में एक नई पहचान मिली। हालांकि जहां कई सितारे अभी भी कपिल शर्मा शो से जुड़े हुए हैं तो कई सितारे अचानक से गायब हो गए।

sunil grover

बता दें, इसी शो में सुनील ग्रोवर भी ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ का किरदार निभाते थे जिसके माध्यम से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इतना ही नहीं बल्कि दर्शक भी कॉमेडियन को बहुत पसंद करते थे। लेकिन अचानक सुनील ग्रोवर शो से बाहर हो गए। अब इस पर सुनील ग्रोवर का पहली बार दर्द दर्द छलका है। तो आइए जानते हैं सुनल ग्रोवर ने क्या कहा?

बिना बिताए एक्टर को कर दिया था बाहर

sunil grover

दरअसल, इन दिनों सुनील ग्रोवर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में एक अहम किरदार में नजर आएंगे जिसकी वजह से वह फिल्म के प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। इसी बीच सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का नाम लिए बगैर ही कहा कि, “एक शो था जिसमें मैं रिप्लेस हो गया था 3 दिन में ही और मुझे बताया भी नहीं था। किसी और से पता चला था मुझे। मुझे बहुत आत्मसंदेह होने लगा था।

sunil grover

मुझे लगता था कि क्या मैं दोबारा जा पाऊंगा या उन लोगों के साथ शूटिंग कर पाऊंगा। तो मैं एक शेल में चला गया था लगभग एक महीने के लिए। फिर मैंने सोचा कि शायद मैं इसे आगे नहीं बढ़ पाऊंगा लेकिन फिर मुझे नहीं पता कि यह किसी तरह की जिद की वजह से मैंने कहा, चल कोई नहीं… एक बार और ट्राई करते हैं।”

sunil grover

इसके अलावा सुनील ने कहा कि, “मैं सबसे रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज अपने आपको कितने फॉलोअर्स हैं से जज मत कीजिए, कितने कमेंट्स हैं। ये आपकी सेल्फ वर्थ डिसाइड करेगा। प्लीज ऐसा मत कीजिए। मैंने कई लोगों को डिप्रेशन में जाते हुए देखा है इस वजह से।

मैं पहले से ही कोविड से जूझ रहा था और फिर ये (हार्ट अटैक) हुआ। आपको इसका सामना करना होगा और जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपका दिमाग इतने सारे अलग-अलग विचारों से घिर जाता है। वे 1-2 महीने मेरे लिए मानसिक रूप से कठिन थे, लेकिन अब मैं अंत मैं महसूस करता हूं कि सबकुछ ठीक है।”

गुत्थी के किरदार से मशहूर हुए थे सुनील

sunil grover

बता दें, कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर रिंकू भाभी, गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदार में नजर आते थे और उनकी फैन फॉलोइंग भी बड़ी ही तगड़ी थी। फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे। हालांकि वह अचानक इस शो से बाहर हो गए। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा उस दौरान हुआ था जब यह दोनों मेलबर्न से भारत लौट रहे थे।

रिपोर्ट की मानें तो फ्लाइट में ही इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया और सुनील ग्रोवर कपिल के शो से बाहर हो गए। बता दे शो से बाहर होने के बाद सुनील ग्रोवर इन दिनों फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button