अध्यात्म

मनचाहा धन प्राप्ति हेतु करे हर वार ये अचूक उपाय, धन के साथ साथ मिलेगी कार्यों में सफलता

इस संसार में हर व्यक्ति को अधिक धन कमाने की लालसा रहती है जिसके लिए वह दिन रात कठिन मेहनत करता है जिससे वह जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा धन कमा सके परंतु कई बार देखा गया है कि व्यक्ति की लाख कोशिश करने के बावजूद भी वह धन कमाने में सफल नहीं हो पाता है ऐसी स्थिति में व्यक्ति काफी निराश हो जाता है और अपने भाग्य को दोषी मानने लगता है परंतु मेहनत के साथ साथ भाग्य का साथ होना भी बहुत ही आवश्यक है इसके अलावा देवी-देवताओं की कृपा अगर व्यक्ति पर हो तो वह अपने जीवन में अपार सफलता हासिल करता है और उसके जीवन में कभी भी धन से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती है दरअसल यदि आप सप्ताह में कुछ खास कार्य करने जा रहे हैं तो आप कुछ उपायों के साथ अपने नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं यदि आप यह उपाय करेंगे तो इसके प्रभाव से आपको अपने कार्य में सफलता हासिल होगी आप जिस दिन अपना कार्य आरंभ करें उसके अनुसार आप नीचे बताए गए उपायों को कर सकते हैं।

सोमवार

अगर आप सोमवार के दिन अपना कोई कार्य करने जा रहे हैं तो अपने कार्य में सफलता प्राप्ति हेतु इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित कीजिए अगर यह संभव नहीं हो पाए तो कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दूध या पानी पी सकते हैं और इसके साथ ही ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान कीजिए आप अपने पास सफेद रुमाल जरूर रखें और भगवान शिव जी को सफेद फूल अर्पित कीजिए इससे आपका कार्य सफल होगा।

मंगलवार

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मंगलवार का दिन महाबली हनुमान जी को समर्पित है इसलिए आप इस दिन महाबली हनुमान जी के मंदिर जाए और हनुमान जी को पान और लाल फूल अर्पित कीजिए घर से निकलने से पहले शहद का सेवन अवश्य कीजिए और ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान कीजिए इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहने और लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें मंदिर में जाकर लाल रंग के फूल महाबली हनुमान जी को अर्पित कीजिए यह उपाय करने से आपका कार्य संपन्न होगा।

बुधवार

आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिए इसके साथ ही गणेश जी को गुड और धनिया का भोग जरूर लगाएं और घर से सौंफ खाकर निकले इस दिन आप हरे रंग का वस्त्र पहने या हरे रंग का रुमाल अपने पास जरूर रखें तुलसी के नीचे गिरे हुए पत्तों को उठाकर धोने के पश्चात उसका सेवन कीजिए इससे आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी।

गुरुवार

गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु जी के मंदिर जरूर जाएं और वहां भगवान विष्णु जी को पीले फूल अर्पित कीजिए इस दिन आप पीले रंग का वस्त्र धारण करें और पीला रुमाल अपने पास रखें इससे आपको अपने कार्यों में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल होगी।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी को समर्पित है इस दिन आप माता लक्ष्मी जी को फूल अर्पित कीजिए और ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप कीजिए घर से निकलने से पहले दही का सेवन जरूर कीजिए इस दिन आप सफेद रंग का कपड़ा पहने और सफेद रंग का रुमाल रख सकते हैं।

शनिवार

आप शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाए और ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप कीजिए इसके पश्चात आप तिल का सेवन कीजिए इस दिन आप नीले रंग का वस्त्र या नीले रंग का रुमाल साथ में रखें आप इस दिन नीले या जामनी फूल शनि मंदिर में अर्पित कीजिए इससे आपको अपने जीवन में सफलता हासिल होगी।

रविवार

आप रविवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित कीजिए उसके पश्चात लाल फूल अर्पित करें इस दिन लाल रंग के कपड़े या लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके द्वारा किया गया कार्य संपन्न होगा और आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा आप सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button