अन्य

मां संग बैठी दोनों बच्चियां हैं बॉलीवुड की सुंदर हसीनाएं, एक तो 52 में भी है कुंवारी और हॉट

बचपन के दिन भी बड़े सुहावने होते हैं। उन दिनों को याद कर आज भी हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। खासकर भाई बहनों संग बिताया गया समय सबसे यादगार होता है। कुछ घरों में दो बहनें भी होती हैं। ऐसे में इनका बचपन बड़ा प्यारा बीतता है। दो बहने आपस में खूब मस्ती करती है। कई बातें एक दूसरे के साथ शेयर करती है। एक दूसरे की केयर भी करती है।

मां संग बैठी दोनों बहनें हैं एक्ट्रेस, पहचाना ?

आज हम आपको बॉलीवुड की दो बहनों से मिलाने जा रहे हैं। यह दोनों बहनें फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। इनमें छोटी बहन तो 52 की उम्र में भी बॉलीवुड में हिट फिल्में देकर तहलका मचा रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आपको दोनों बहने अपनी मां संग दिखाई दे रही है। बड़ी बहन मां के बगल में बैठी है। छोटी बहन मां की गोदी में है।

अब आपको इन दोनों बहनों को पहचानना है। बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड में यह ट्रेंड भी चल रहा है। इसमें आपको फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीर दिखाई जाती है। फिर आपको इसे पहचानने को कहा जाता है। तो चलिए आप भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट इन दोनो बहनों का नाम बताइए। एक हिंट हम ये से सकते हैं कि छोटी बहन 52 की उम्र में भी कुंवारी और हॉट है।

52 की उम्र में भी दिखती है हॉट

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि तस्वीर में दिख रही ये बहनें और कोई नहीं बल्कि तब्बू और फराह नाज है। यहां तब्बू मां की गोद में है तो फराह उनके बगल में बैठी है। फराह उम्र में तब्बू से दो साल बड़ी हैं। वह भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि अपनी बहन की तरह फिल्मों में नाम नहीं कमा पाई। वह वर्तमान में अपने पति सुमित सैगल के साथ एक सुखद शादीशुदा जीवन बिता रही है।

दूसरी ओर तब्बू अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब धूम मचा रहे है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में उन्हें मिस्टर परफेक्ट अभी तक नहीं मिला है। वह 52 की उम्र में भी कुंवारी हैं। हालांकि उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने खुद को काफी फीट रखा हुआ है। युवा और मर्द आज भी उन्हें बड़े परदे पर देख उत्साहित हो जाते हैं। तब्बू शायद अकेली ऐसी एक्ट्रेस है जो पचास के ऊपर की होने पर भी हिट फिल्में दे रही हैं।

तब्बू ने बीते कुछ समय में भुलैया 2 और दृश्यम 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भोला’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button