क्रिकेट

होली के रंग में रंगीन हुए टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, रोहित और विराट ने लूट ली महफ़िल

पूरे देश में इस वक्त होली के त्योहार से हर्षोल्लास का माहौल है। रंगों के इस त्योहार को देशवासी पूरी खुशी के साथ आपस में मनाते हैं। वहीं होली का रंग क्रिकेटर्स पर भी खूब चढ़ रहा है। वुमेन प्रीमियर लीग में भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी खिलाड़ियों के साथ इस त्योहार को जमकर खेला। वहीं अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी चौथे टेस्ट से पहले होली का त्योहार धूमधाम से मनाया है।

भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कई स्टार क्रिकेटर होली के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो टीम इंडिया की बस का है। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी होली के गीतों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

गिल की वीडियो में विराट कोहली गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विराट और शुभमन गिल पर पीछे से गुलाल उड़ा रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में श्रेयस अय्यर को भी देखा जा सकता है। गिल के अलावा रोहित ने भी सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। इनमें मोहम्मद सिराज, चेतेश्वर पुजारा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button