अन्य

इन 5 राशियों के घर पधार रही मां लक्ष्मी, शुक्र गोचर ने खोल दिए बंद किस्मत के ताले

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर काफी अहमियत रखता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 15 फरवरी को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर कर चुका है। इसका 5 राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। जल्द इनका किस्मत का पहिया घूमेगा और इन्हें ढेर सारे लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके जीवन के सभी दुख धीरे-धीरे समाप्त होते चले जाएंगे। भाग्य आपका हर मोड़ पर साथ देगा। किस्मत के दम पर आपके सभी अटके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के चांस बन सकते हैं। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी।

कर्क राशि

कुंभ का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को ढेर सारा लाभ देगा। पैसों को लेकर इनकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। किस्मत आपका हर मोड़ पर साथ देगी। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पुराने सभी सपने साकार होते नजर आएंगे। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में कोई बड़ा मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को शुक्र गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में बड़ा फायदा देखने को मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। पैसों को लेकर सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। नई जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभकारी रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी।

कन्या राशि

शुक्र के गोचर के चलते कन्या राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ होगा। मकान खरीदी और बिक्री के योग बन सकते हैं। नए वाहन का सुख भी उठा सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। पुराने सभी मनमुटाव दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि

शुक्र का गोचर मीन राशि में ही हो रहा है। इसलिए शुक्र देव इस राशि पर सबसे अधिक मेहरबान रहने वाले हैं। आपके जीवन की सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। कुंवारे लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जॉब और बिजनेस में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। फालतू के खर्चे रुक जाएंगे। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button