बॉलीवुड

Video: अमेरिका में कार्तिक आर्यन की धूम, हजारों फैंस संग खूब खेली होली, कहा- स्वदेश जैसी फीलिंग

हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे कार्तिक आर्यन अगले सुपरस्टार के रुप में देखे जा रहे हैं। 31 साल के इस कलाकार ने अपनी बड़ी और ख़ास पहचान बना ली है। लड़कियों के बीच तो कार्तिक आर्यन काफी लोकप्रिय हैं। कार्तिक की एक झलक पाने के लिए लड़कियां पागल रहती हैं।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कार्तिक बॉलीवुड के अगले बड़े कलाकार बनने की ओर बढ़ रहे हैं। अपने काम के साथ ही कार्तिक अपने हंसमुख स्वभाव और अपने सादगी पूर्ण व्यवहार से भी फैंस का दिल जीत लिया करते हैं। कार्तिक जहां भी जाते है वहां उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कार्तिक त्रिपाठी से कार्तिक आर्यन बने कार्तिक भारत के साथ ही विदेशों में भी पहचान रखने लगे हैं। होली के ख़ास मौके पर कार्तिक अमेरिका पहुंचे और यहां हजारों फैंस की भीड़ के बीच उन्होंने जमकर होली खेली। कार्तिक ने अमेरिका के डलास में फैंस संग होली का त्यौहार मनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कार्तिक को देखने के लिए फैंस का सैलाब पहुंचा था। बीचों-बीच कार्तिक थे और आस-पास बस फैंस की भारी भीड़। कार्तिक ने कार पर खड़े होकर फैंस का अभिवादन किया।। उनके साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए। इस दौरान कार्तिक होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए। उन्होंने महिला फैंस से भी रंग लगवाया।

कार्तिक के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो खुद कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”परदेस में अपने देश वाली फीलिंग। मैं पहली बार यूएस में हूं। बस अवास्तविक। अविश्वसनीय। इतने प्यार के लिए धन्यवाद डलास। यह होली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। फैंस और यूजर्स ने इन पर खूब कमेंट्स किए है। एक यूजर ने लिखा है कि, ”यार इसने कर दिया ऐसा जो इतनी पब्लिक आ जाती है बाहर। बहुत भीड़ आती है”। एक ने लिखा कि, ”यूएसए वालों ने बुला ही लिया और ऐसा बुलाया के आप इसे हमेशा याद रखेंगे’। एक अन्य ने कमेंट किया कि, ”बहुत खुशी हुई कि यूएसए में आपका पहली बार जाना इतना खास था! अगली बार न्यू जर्सी आएं”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक अन्य वीडियो में कार्तिक के लिए महिला फैन गजब का दीवानापन दिखा रही है। एक फैन कार्तिक की कार पर होली के रंग की धूल से उनका नाम लिख रही है और उन्होंने कार्तिक को प्रपोज कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button