बॉलीवुड

मम्मी की गोद में बैठ केक काट रही ये बच्ची आज है टॉप की हीरोइन, दम है तो पहचान के बताओ

बचपन के दिन बड़े सुहावने होते हैं। तब हम मासूम और नादान भी होते हैं। किसी बात की समझ नहीं होती है। एक तरह से ये अच्छा भी होता है। इससे हमे दुनियादारी की टेंशन नहीं रहती है। बस अपने हिसाब से जीते हैं और मस्ती करते हैं। हालांकि एक न एक दिन सभी को बड़ा होना होता है। बड़े होने पर हमारे दिमाग के साथ-साथ शरीर और चेहरे में भी कई बदलाव आते हैं। हम बचपन में जैसे दिखते थे, जवानी या बुढ़ापे में वैसे नहीं दिखते हैं।

किसी बड़े इंसान की बचपन की तस्वीर देखना हमेशा लोगों को उत्साहित कर देता है। वे सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये शख्स बचपन से अब तक कितना बदल गया। सोशल मीडिया पर तो बचपन की फोटोज को लेकर पहेलियां भी चलती रहती है। किसी सितारें की बचपन की तस्वीर दिखा उसे पहचानने का चैलेंज दिया जाता है। हम भी आपके लिए आज ऐसा ही कुछ चैलेंज लाए हैं।

मम्मी की गोद में बैठी बच्ची है टॉप की अभिनेत्री, आप ने पहचान?

आप ये तस्वीर देख रहे हैं? इस तस्वीर में आपको एक बच्ची अपनी मम्मी की गोद में बैठी दिखाई दे रही है। ये बच्ची अपना बर्थडे केक कट कर रही है। इस दौरान उसके चेहरे पर मुस्कान है। उसकी मम्मी आपको देखने में काफी खूबसूरत लग रही होगी।

उनकी बेटी भी मां की तरह बेहद सुंदर है। उनकी सुंदरता के चर्चे पूरे विश्व में होते हैं। साथ ही ये बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है। तो क्या आप ने इस बच्ची को पहचाना?

यदि आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए तो चलिए थोड़ा और हिंट दे देते हैं। ये बच्ची न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलिवुड में भी काम कर चुकी है। इसने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया हुआ है। ये बॉलीवुड के दिग्गज परिवार की बहू भी है। अब तो आप पहचान ही गए होंगे? यदि नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको सही जवाब दे देते हैं।

ये है सही जवाब

इस तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय है। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ था। वे वर्तमान में 48 साल की हैं। इस तस्वीर में वे अपनी मां वृंदा राय के साथ दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद वे बॉलीवुड की टॉप भी अभिनेत्री बन गई।

ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। फिर 2011 में उन्हें बेटी आराध्या बच्चन हुई। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या का फिल्मों में आना कम हो गया। उनकी आगामी फिल्मों में ‘पोन्नियिन सेलवन’ शामिल है। ये एक साउथ फिल्म है जिसे मणि रत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button