बॉलीवुड

4 बेटियां हुई तो गुस्से से लाल हो गया था बाप, आज उन्हीं बेटियों ने बॉलीवुड में मचा रखी है धूम

भारत में जब भी किसी के घर बेटी का जन्म होता है तो लोग कहते हैं ‘बधाई हो, आपके घर लक्ष्मी हुई है।’ लेकिन बेटी के पैदा होने से सच में कितने लोगों को खुशी होती है? आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बेटी पैदा होने पर खुशी नहीं मातम मनाते हैं। उनका दिल उदास हो जाता है। लेकिन सच्चाई तो ये है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती है। वह भी हर फील्ड में आगे होती हैं।

अब बॉलीवुड की मोहन सिस्टर्स को ही देख लीजिए। शक्ति मोहन, निति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन ये 4 बहनें जब पैदा हुई ती तो इनके पिता बृजमोहन शर्मा बड़े नाराज हुए थे।

उन्हें 4-4 बेटियों का बाप बनना मंजूर नहीं था। उन्हें एक बेटा चाहिए था। हालांकि जैसे-जैसे उनकी बेटियां बड़ी होती गई और पिता का नाम रोशन करती गई, उनकी सोच भी बदल गई। अब उन्हें भी अपनी गलती का एहसास हुआ। उनकी बेटियां बॉलीवुड पर राज करती हैं।

नीति मोहन

नीति मोहन सभी बहनों में सबसे बड़ी हैं। वे 42 साल की हैं। वे पेशे से गायिका हैं। बॉलीवुड में उनके गाए गाने बड़े हिट होते हैं। उन्हें सबसे पहले असली लोकप्रियता फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गाने ‘इश्क वाला लव’ से मिली थी।

इसके बाद उन्होंने और कई हिट गाने गए। जल्द ही वह अपने हुनर के दम पर पूरे बॉलीवुड में फेमस हो गई। हिंदी फिल्मों के अलावा वे तमिल, मराठी, बंगाली, तेलगु, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में भी गाने गा चुकी हैं।

शक्ति मोहन

शक्ति मोहन सभी बहनों में दूसरे नंबर पर आती हैं। वे 36 साल की हैं। पेशे से एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे ‘डांस इंडिया डांस’ रियलिटी शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं वे कई रीयलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा रही हैं। उनका डांस गजब का होता है। उन्होंने अपने हुनर से इंडस्ट्री में खूब नाम और पैसा कमाया है। वे ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ फिल्म में भी नजर आई थी।

मुक्ति मोहन

मुक्ति मोहन तीसरे नंबर की बहन है। वह भी अपनी बड़ी बहन की तरह एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। इसके अलावा वह एक एक्ट्रेस भी हैं। वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुकी हैं। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा’ में भी नजर आई थी। मुक्ति अभी 34 साल की हैं और बॉलीवुड में काफी नाम कमा रही हैं।

कीर्ति मोहन

कीर्ति अपनी सभी बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी उम्र 32 साल है। वह अपनी बहनों के जैसे फिल्म इंडस्ट्री में डांसिंग, एक्टिंग या कोरियोग्राफी नहीं करती हैं। बल्कि वे एक फेमस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करती हैं।

तो जैसा कि आप ने देखा, बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती हैं। इसलिए अगली बार आपके घर बेटी पैदा हो तो दुख नहीं बल्कि खुशियां मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button