दिलचस्प

ठीक से चल भी नहीं पाता था दिव्यांग बेटा, मां बाप की शादी में वॉकर लेकर दौड़ा, देखें Video

शादियां आप ने कई देखी होगी। लेकिन आज जो शादी हम दिखाने जा रहे हैं वह सबसे अलग है। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनका बेटा भी शामिल है। यह बेटा भी बड़ा स्पेशल है। जब उसके मां बाप शादी के बंधन में बंधते हैं तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। बच्चा जन्म से दिव्यांग है। वह ठीक से चल नहीं सकता है। बिना सहारे उसके लिए दो कदम आगे बढ़ाना भी मुश्किल होता है।

मां बाप की शादी में दौड़ा दिव्यांग बेटा

हालांकि मां बाप की शादी में बच्चा इतना खुश दिखाई दिया कि चलने की बजाय दौड़ने लगा। दरअसल वह शादी वाले दिन अपने माता पिता के पास वॉकर की मदद से गया। बच्चा उम्र में बहुत छोटा है। लेकिन फिर भी उसे अपने पेरेंट्स की शादी की इतनी खुशी है कि वह बिना किसी की मदद के खुद ही वॉकर चलाकर मां बाप के पास पहुंचा। इस दौरान उसके माता-पिता व वहां मौजूद अन्य लोग उसकी हौसला अफजाई करते रहे।

बच्चा जैसे ही मां बाप के पास पहुंचता है दोनों उसे उठाकर प्यार से गले लगा लेते हैं। इस पूरे इवेंट के दौरान बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। उसकी प्यारी और क्यूट सी स्माइल देख हर किसी का दिल पिघल जाता है। यह काफी हैरत की बात रहती है कि यूं तो बच्चे को कुछ कदम चलने में भी कठिनाई होती है। लेकिन मां बाप की शादी वाले दिन वह अपने रास्ते की सभी कठिनाइयों को हंसते हंसते पार कर लेता है।

मुस्कान देख फिदा हुआ लोग

बच्चे का होसला, हिम्मत और खुशमिजाज पॉजिटिव एटीट्यूड कई लोगों को प्रेरणा दे रहा है। इस खूबसूरत वीडियो को इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट नाम के एक पेज ने अपलोड किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देख लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “इस वीडियो को कितनी भी बार देख लो। हर बार आंख से आंसू निकल पड़ते हैं।”

फिर एक शख्स लिखता है “ये बच्चा हमे बहुत कुछ सिखाता है। जिंदगी में कितनी भी मुश्किले हो। उनका सामना हँसकर करना चाहिए।’ फिर एक ने कहा ‘बच्चे की प्यारी सी मुस्कान ने मेरा दिल जीत लिया। भगवान बच्चे की सभी मनोकामनाएं पूरी करे।’ इसके अलावा कई लोग दूल्हा और दुल्हन के लुक और बच्चे के प्रति उनके प्यार की भी तारीफ करने लगे।

यहां देखें बच्चे का प्यारा सा वीडियो

वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button