अध्यात्म

किस समय गायत्री मंत्र के जाप से मिलता है फायदा, जानिए जप विधि और इसके चमत्कारिक लाभ

शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है, अगर व्यक्ति इसका जाप करता है तो उसको अपने जीवन में बहुत से चमत्कारिक फायदे देखने को मिलते हैं, मंत्र का जाप एक ऐसा उपाय माना गया है जिससे मनुष्य के जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो सकती है, अगर व्यक्ति मंत्र का जाप करता है तो उसके जीवन में खुशहाली आ सकती है, सबसे प्रभावी मंत्रों में से गायत्री मंत्र को बहुत ही प्रभावी मंत्र माना गया है, यदि इसका जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति को जल्दी शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है, आज हम आपको गायत्री मंत्र के जाप का समय, इसकी सही विधि और इससे आपको क्या-क्या चमत्कारिक फायदे मिलेंगे, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

गायत्री मंत्र | Gayatri Mantra

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।।

गायत्री मंत्र का अर्थ | meaning of Gayatri Mantra

धार्मिक दृष्टि से गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी पापों का नाश होता है और आध्यात्मिक सुखो से लेकर भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, इस मंत्र में 24 अक्षर है, इसका अर्थ है कि “सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परमात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि के सन्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें”।

गायत्री मंत्र के जाप की विधि | Gayatri Mantra Jaap Vidhi

अगर आप गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं तो इसके लिए आपको रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना होगा, आप गायत्री मंत्र का जाप करने से पहले स्नान कर लीजिए, पवित्र होने के बाद आप गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जाप कीजिए, आप गायत्री मंत्र का जाप किसी भी पवित्र स्थान, घर के मंदिर या फिर गायत्री माता का ध्यान करते हुए कर सकते हैं।

गायत्री मंत्र जाप का समय | Gayatri Mantra Jaap Time

  1. गायत्री मंत्र का जाप करने का सबसे प्रथम सही समय प्रातः काल का माना जाता है, आप सूर्य उदय से थोड़ी देर पश्चात गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  2. गायत्री मंत्र के जाप का दूसरा समय दोपहर का बताया गया है, आप दोपहर के समय भी गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  3. गायत्री मंत्र के जाप का तीसरा समय शाम यानी सूर्यास्त के कुछ देर पहले का होता है, आप सूर्यास्त से कुछ देर पहले गायत्री मंत्र का जाप आरंभ करें और सूर्यास्त के कुछ देर तक जाप कर सकते हैं।

गायत्री मंत्र जाप के फायदे | Gayatri Mantra jaap Benefits

  • अगर व्यक्ति गायत्री मंत्र का जाप करता है तो इससे उत्साह और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
  • अगर आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे धर्म और सेवा जैसे कार्यों में आपका मन लगेगा।
  • गायत्री मंत्र के जाप से आशीर्वाद देने की शक्ति में वृद्धि होती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से स्वप्न सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति को क्रोध कम आता है, इसके जाप से आपका मन शांत रहता है।
  • जो व्यक्ति नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करते हैं उनकी त्वचा चमकदार बनती है।
  • गायत्री मंत्र के जाप से मन में बुराइयां उत्पन्न नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button