राशिफल

आज मासिक शिवरात्रि पर ग्रहों का संयोग बनने से इन राशियों की मनोकामनाएं होंगी पूरी, मिलेगा लाभ

ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज जेष्ठ मास की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव जी के साथ साथ माता पार्वती जी की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार मासिक शिवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्र ख़ास संयोग बना रहे हैं जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि पर बन रहे ग्रहों के संयोग का किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। मासिक शिवरात्रि पर बन रहे विशेष संयोग की वजह से धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिल सकता है। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। विशेष संयोग की वजह से नए-नए कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से जान पहचान हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर विशेष संयोग का अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपनी चतुराई से हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में प्रेम बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

तुला राशि वाले लोग किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। पुराने रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। बिजनेस में कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों की मदद से किसी जरूरी काम में सफलता हासिल हो सकती है। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के नए-नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता से चल रही अनबन दूर हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। वाहन सुख मिल सकता है। मकान बनाने का सपना पूरा होगा।

कुंभ राशि वाले लोग बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में बहुत बड़ा फायदा दिला सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन काफी खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को नए कार्यों से लाभ मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। पैसा कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा लीजिए। कार्यालय का वातावरण समय सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। जीवनसाथी सुख-दुख में आपका पूरा साथ देगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका दिल खुश हो जाएगा। प्रेम जीवन में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार सामान्य रहेगा। भागीदारों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button