राशिफल

राशिफल 1 जून 2023: माह का पहला दिन 4 राशियों के लिए लाया है खुशियां, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

आज हम आपको गुरुवार 1 जून 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 जून 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कॉलेज से जुड़े किसी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में आप व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का समाज में रुतबा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। शाम का वक्त आप अपने बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, इसके साथ ही जीवनसाथी को शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आप अपने बिजनेस में निवेश करके बिजनेस बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने कार्यों में परिवर्तन ला सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। व्यापार में आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा टारगेट मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई करने के तरीकों में बदलाव करेंगे, जिससे उनको बेहतर परिणाम मिलेगा। करियर में चल रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। कामकाज बेहतर ढंग से पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में एकता रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच विचार करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय मजबूत रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका समय खुशहाल रहने वाला है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आत्मविश्वास की कमी नजर आ रही है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कान से जुड़ी हुई समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा। आज दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अपने से बड़ों की सलाह से काम करेंगे, तो वह आपसे काफी प्रभावित होंगे। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाइयों से विचार-विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में आपको नई नई खुशियां मिलने वाली हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। आज उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सोचे हुए कामों की योजनाओं को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। धन लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। छात्रों को किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई खूब लगेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सारी टेंशन दूर हो जाएगी। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button