बॉलीवुड

महज 5 साल में इतनी बड़ी हो गईं साक्षी तंवर की बेटी दित्या, बिना शादी के मां बनी थीं एक्ट्रेस

टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। साक्षी तंवर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। साक्षी ने एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था और इस किरदार से उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी थी। शुरुआत से ही साक्षी तंवर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही है। उनका नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा था जब साल 2018 में वह एक बेटी की मां बनी थी। हाल ही में साक्षी अपनी बेटी के साथ स्पॉट हुई जिस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं साक्षी तंवर की बेटी की तस्वीरें…

sakshi tanwar

दित्या की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल
दरअसल, साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक बच्ची को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा। दित्या को उस वक्त गोद लिया गया था जब वह 9 महीने की होने वाली थी। तभी से साक्षी सिंगल मदर बनकर दित्या की परवरिश कर रही है। बता दे साक्षी तंवर अभी भी सिंगल है। हाल ही में साक्षी तंवर अपनी बेटी दित्या के साथ एकता कपूर के बेटे रवि कपूर के बर्थडे में शामिल हुई।

इस दौरान दित्या काफी बड़ी दिखाई दी और वह बहुत ही क्यूट लग रही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दित्या इस दौरान लाल रंग की फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही थी। वही साक्षी तंवर ब्लैक कलर का सूट पहने हुए नजर आई थी। दोनों मां बेटी ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


50 की उम्र में भी कुंवारी हैं साक्षी
बता दें, साक्षी तंवर लगभग 50 साल की हो चुकी है लेकिन वह अभी तक कुंवारी है। हालांकि साल 2015 में साक्षी तंवर का नाम एक्टर समीर कोचर के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इन्हें केवल अफवाह बताया। साक्षी तंवर ने अपने करियर में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी सीरियल में भी काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने राम कपूर के साथ मुख्य किरदार निभाया जिनका एक लिप लॉक सीन काफी सुर्खियों में रहा था।

sakshi tanwar

इस दौरान साक्षी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। बता दें साक्षी तंवर ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में काम किया जिसमें वह आमिर खान की पत्नी के किरदार में नजर आई थी। साक्षी को आखरी बार वेब सीरीज ‘माई’ में देखा गया जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button