बॉलीवुड

आलिया को शादी में रणबीर और सास नीतू से मिला था ये ख़ास तौहफा, एक्ट्रेस को नहीं हुआ था यकीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को करीब 1 महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक इसकी चर्चा हो रही है। वहीं इनकी शादी से जुड़ी नई नई जानकारी सामने आ रही है। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। इसके अलावा इस शादी में शामिल हुए सेलेब्स ने भी खूब सुर्खियां लूटी थी।

ranbir and alia

बता दे आलिया भट्ट और रणबीर को शादी में कई बेशकीमती तोहफे मिले थे। वहीं रणबीर और उनकी मां यानी कि अभिनेत्री नीतू कपूर की तरफ से आलिया को ऐसा तोहफा मिला था जिसे देखकर वह चौंक गई थी। आइए जानते हैं पति रणबीर और सासू मां नीतू कपूर की तरफ से आलिया भट्ट को क्या मिला था?

बेटे संग मिलकर नीतू कपूर ने बहु आलिया को दिया था ये सरप्राइज गिफ्ट

alia bhatt and ranbir kapoor

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल साल 2022 को शादी रचाई थी। दोनों अपनी शादी से जुड़ी हर रस्म में बेहद खुश नजर आए थे। वहीं फैंस को भी यह जोड़ी काफी पसंद है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भी हल्दी से लेकर मेहंदी, डांस तक की सारी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी जिन पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया था।

इसके अलावा रणबीर और आलिया को शादी में बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से भी कई महंगे तोहफे मिले थे। वहीं आलिया को सासू मां नीतू कपूर से एक सरप्राइज डांस गिफ्ट मिला था।

ranbir and alia

जी हां.. दरअसल हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि, “रियल में शादी में मेरा डांस करने का प्लान था। मैंने सभी से कहा कि हमें कुछ करना चाहिए, चाहे समय कम है फिर भी। मुझे डांस करना था, मैंने उनसे कहा। इसलिए हमने एक दिन के लिए जो कुछ भी कर सकते थे उसकी प्रैक्टिस की। मैंने और मेरी ननद रीमा जैन ने गिद्दा करने की प्लानिंग बनाई थी क्योंकि ये एक पंजाबी ट्रेडिशनल डांस है।

इसके अलावा हमने कुछ नया करने की भी कोशिश की। संगीत सेरेमनी में जब पहले हमने गिद्दा किया, फिर नए गाने डांस किया और फिर रणबीर भी हमारे साथ डांस करने लगा। ये सब देखकर आलिया शॉक्ड रह गई थी। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था।”

ranbir and alia

इसके अलावा नीतू कपूर ने कहा था कि, “आलिया हमें इस तरह से डांस करता देख बहुत ज्यादा हैरान थी क्योंकि उस नहीं पता था कि हमने ऐसा कुछ करने का प्लान बनाया है। हमें उस ये स्पेशल गिफ्ट देना चाहते थे और जिसे देखकर वो बहुत ज्यादा खुश थी।”

आलिया, रणबीर और नीतू की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में दिखाई देगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट के हिस्से में फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है।

ranbir and alia

वहीं बात की जाए रणबीर कपूर की तो वह फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ के अलावा फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। वहीं बात की जाए नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म मशहूर अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत अनिल कपूर दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button