अन्य

क्या आप जानते हैं फिजिकली एक्टिव रहने से नहीं होती है ये बड़ी समस्या, ज़रूर पढ़ें

खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए व्याया जरूरी है। जो लोग प्रतिदिन व्यायाम करते हैं उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं होती। लेकिन वर्तमान दौर में भौतिक सुख सुविधाओं ने लोगों के हाथ पैर बांध दिए हैं। आज कल मनुष्य के गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा कारण है, हाथ पैर न चलना। भौतिक क्रांति के इस दौर में किसी के पास भी व्यायाम या हाथ पैर चलाने के लिए समय नहीं है। यह बहुत ही गंभीर समस्या बनती जा रही है।

दिन में 24 घंटे होते हैं तो इसमें एक घंटा आप अपने लिए निकाल के अपने शरीर की देखभाल कर सकते हैं। शरीर की देखभाल में स्वास्थय से लेकर सौंदर्य तक सभी की देखभाल इस घंटे के व्यायाम से हो सकता है। इंसान के लिए सबसे जरूरी है स्वस्थ रहना, अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा तो आपके लिए संसार के आनंद कोई मतलब नहीं रखेगा। शरीर को व्यायाम की सख्त की जरूरत होती है। अगर आप शरीर को हिला डुला नहीं रहे हैं तो ये भी शरीर के लिए अन्याय ही है।

व्ययाम आप किसी भी तरीके से कर सकते हैं, जैसे- प्रतिदिन टहलना, योगा करना, जिम जाना, अपने शरीर की मालिश करना, तैरना, किसी भी प्रकार का खेल खेलना आदि। ये सभी व्यायाम के ही प्रकार हैं। व्यायाम करने का सबसे बड़ा लाभ है कि इससे आप फिट रहते हैं। और किसी भी तरह के बीमारी के चपेट में नहीं आते। इससे आपका समय और धन दोनों बच जाता है। स्वस्थ रहने से व्यक्तित्व में निखार आता है और कार्य करने की क्षमता का भी विकास होता है। तो चलिए जानते हैं कि व्यायाम शरीर के लिए क्यों आवश्यक है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए- अगर आपका रोग प्रतिरोधकता क्षमता मजबूत होगा तो छोटी मोटी बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे। यदि आपको बहुत जल्दी सर्दी जुकाम जैसी बीमारी जकड़ लेती है तो यह दर्शाता है कि आपकी रोग प्रतिरोधकता क्षमता कमजोर है। ऐसे में खेल या व्यायाम इस इस क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अक्रियाशील लोगों से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है जो हर रोज आधे घंटे व्यायाम करते हैं।

  • व्यायाम सबके लिए जरूरी– व्यायाम करना सबके लिए जरूरी होता है, इससे शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। साथ ही रक्त प्रवाह भी ठीक बना रहता है। रक्त प्रवाह अगर ठीक बना रहता है तो शरीर और दिमाग के बीच संतुलन कायम रहता है।
  • शरीर में सकारात्मक असर– फिजीकल एक्टिविटी श्वसन नली और लंग्स से बैक्टिरिया को फ्लश करने में मदद करता है। व्यायाम इम्यून सिस्टम में बीमारियों पहचानने वाले कोशिकाओं को और अधिक मजबूत बनाता है जिससे वे बीमारी की जल्दी पहचान करने में सक्षम होते हैं, व्यायाम के दौरान लगने वाली गर्मी अच्छी होती है। इस गर्मी से शरीर में पनप रहे बैक्टिरिया खत्म होते हैं और कम पनपते हैं। इसके साथ ही व्यायाम से शरीर में स्ट्रेस नहीं होता। स्ट्रेस पैदा करने वाले हार्मोन्स के पनपने की क्रिया को व्यायाम धीमा कर देता है। इसी कारण से एक्सरसाइज करने वाले अपने जीवन में अधिक खुश और तंदरूस्त रहते हैं।

  • सामान्य व्यायाम भी असरदार है- जरूरी नहीं कि आप किसी जिम में भारी भरकम मशीन के साथ ही व्यायाम करें, या किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की सहायता से एक्सरसाइज करें। व्यायाम करने के लिए कुछ दिन साइकलिंग, स्विमिंग, दौड़ना, टहलना आदि के माध्यम से भी व्यायाम कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button