बॉलीवुड

बेहद हॉट है द ग्रेट खली की बीवी, जब प्यार आता है तो 7 फिट लंबा पति देता है ऐसा सरप्राइज

‘द ग्रेट खली’ (The great khali) का नाम सभी ने सुना है। वह WWE के पूर्व रेसलर रह चुके हैं। उन्होंने जब WWE में कदम रखा था तो वहां के फेमस फाइटर्स जैसे अंडरटेकर, जॉन सीना, केन को धूल चटा दी थी। खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के निवासी हैं। खली इन दिनों बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी वाइफ से जुड़ी दिलचस्प बाते बताएंगे।

20 साल पहले हुई थी शादी

‘द ग्रेट खली’ की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है। वह जालंधर के नूरमहल की निवासी हैं। उन्होंने साल 2002 में ‘द ग्रेट खली’ को अपना जीवनसाथी बनाया था। इस शादी से दोनों की एक बेटी अवलीन राणा भी है। हालांकि बेटी का जन्म शादी के 12 साल बाद यानि 2014 में हुआ था। अभी इनकी बेटी करीब आठ साल की है। हरमिंदर अपनी बेटी को खली की तरह एक रेसलर बनाना चाहती हैं। खली अक्सर बेटी संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टा पर साझा करते रहते हैं।

पति-पत्नी की कद काठी में है जमीन-आसमान का अंतर

‘द ग्रेट खली’ लगभग 150 किलो के हैं। उनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है। वह एक दिन में 5 किलो चिकन चट कर जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी डाइट में 55 अंडे और 10 लीटर दूध बड़ी मामूली चीज है। उन्हें खाने में चिकन करी और अंडा करी सबसे ज्यादा भाती है। वैसे खली अच्छे कुक भी हैं। वह टैस्टी खाना भी बना लेते हैं। दूसरी तरफ उनकी बीवी हरमिंदर कौर हेल्थ और हाइट दोनों में खली से काफी कम है।

बेहद रोमांटिक हैं खली

खली के हाथ के पंजे इतने बड़े हैं कि उसमें दो इंसानों की हथेलियाँ आराम से आ जाए। वह अपने जूते और कपड़े भी अलग से ऑर्डर देकर बनवाते हैं। उनका साइज़ बाजार में आसानी से नहीं मिलता है। ऐसे विशाल और फेमस इंसान के साथ बीवी बनकर रहना इतना आसान भी नहीं होता है। उनकी पत्नी ने एक बार खली का एक राज मीडिया के सामने उजागर कर दिया था। उन्होंने बताया था कि खली बेहद रोमांटिक हैं।

बीवी को देते हैं ऐसे सरप्राइज

हरमिंदर कौर के अनुसार खली को सरप्राइज देना बड़ा पसंद है। वह अक्सर अपनी बीवी के लिए पार्टी प्लान करते रहते हैं। उन्हें फिल्में देखना और बाहर घूमना फिरना भी पसंद है। हालांकि खली भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचते हैं। क्योंकि फैंस उन्हें अक्सर फोटो के लिए घेर लेते हैं। इससे उनकी फैमिली को दिक्कत होती है। खली अपनी वाइफ से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की शादी खली के WWE में जाने से पहले ही हो गई थी। पति और पत्नी के बीच काफी स्ट्रॉंग बॉन्ड देखने को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button