मनोरंजन

कमरे में तैयार हो रही थी दुल्हन, दरवाजे पर थे दूल्हे के दोस्त, दुल्हन को देख पगला गए दूल्हे के दोस्त – Video

शादी एक पवित्र बंधन होता है। लेकिन इसके साथ ही इस शादी में मस्ती, मजाक और फन भी अनलिमीटेड होता है। खासकर दोस्त लोग शादी में बहुत धमाल मचाते हैं। जब तक शादी में दोस्तों की मंडली न आए तब तक शादी का रंग फीका ही लगता है। शादी में आए दोस्त दूल्हा या दुल्हन संग हंसी मजाक भी करते हैं। फिर आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में उनके संग रील्स और वीडियो भी बनाते हैं।

दरवाजा खोलते ही दुल्हन को मिला सप्राइज़

इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी के लिए लहंगा पहन तैयार है। वह सजधज के अपने दूल्हे राजा से मिलने जाने वाली होती है। लेकिन जैसे ही वह दरवाजा खोलती है उसके होश उड़ जाते हैं दरवाजे पर दूल्हे के कुछ दोस्त टकटकी लगाए बैठे रहते हैं।

अपनी होने वाली भाभी को इस कदर सजधज के देख दूल्हे के दोस्तों के होश उड़ जाते हैं। दुल्हन की खूबसूरती देख वह अपना आपा खो बैठते हैं। फिर वह एक साथ चिल्लाने लगते हैं और एक दूसरे के ऊपर गिरने लगते हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है मानों वह दुल्हन की सुंदरता देख पगला गए हैं। हालांकि दूल्हे के दोस्तों की इस हरकत को देख दुल्हन का रिएक्शन भी शानदार होता है।

लोगों को पसंद आया दुल्हन का रिएक्शन

दुल्हन अपने होने वाले पति के दोस्तों की इस मस्ती को देख हंस पड़ती है। यह पूरा नजारा देख हमारे चहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के पेज ने साझा किया है। वीडियो देख लोगों की भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही है।

एक यूजर ने लिखा ‘दुल्हन सच में बहुत सुंदर लग रही है। उसे देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं।’ फिर दूसरा यूजर कहता है ‘दोस्त हमेशा बदमाशी करते हैं। खासकर शादी में उनकी मस्ती बहुत होती है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘दुल्हन का रिएक्शन मुझे अच्छा लगा। कोई और लड़की होती तो शायद चिढ़ जाती है। लेकिन इसने इसे हंसी मजाक में ही लिया।’ बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button