अध्यात्म

इन 3 रहस्यमई मंदिरों में रोजाना देखने को मिलता है चमत्कार, भक्तों की लगी रहती है भारी भीड़

हमारा भारत देश धार्मिक देशों में से एक माना जाता है, भारत एक प्राचीनतम सभ्यता वाला सांस्कृतिक देश है, हमारे देश में बहुत से धर्मों के लोग रहते हैं और सभी धर्मों के लोग अपने अपने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं, वैसे तो भारत में बहुत से प्राचीन मंदिर मौजूद है, जिनकी अपनी विशेषता, महत्व और इतिहास है, अगर हम इन मंदिरों के इतिहास के बारे में जाने तो बहुत सी चीजें सामने आती हैं, इन मंदिरों में अक्सर किसी ना किसी प्रकार का चमत्कार होता रहता है जिसकी वजह से यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है, आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो बहुत ही रहस्यमई माने जाते हैं और इन मंदिरों में रोजाना चमत्कार होता है।

करणी माता मंदिर

देवी माता का यह चमत्कारिक मंदिर राजस्थान के बीकानेर में मौजूद है, इस मंदिर को बहुत ही अनोखा बताया जाता है, इसके पीछे वजह यह है कि इस मंदिर के अंदर लगभग 20000 काले चूहे रहते हैं, जो यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, देवी माता का करणी माता मंदिर दुर्गा का अवतार माना गया है, इस मंदिर को चूहों वाला मंदिर भी कहा जाता है, इस मंदिर के अंदर आपको इंसान कम चूहे अधिक नजर आएंगे, ऐसा बताया जाता है कि यहां पर जितने भी चूहे मौजूद हैं यह करणी माता की संतान है, इस मंदिर के अंदर चूहे खुलेआम घूमते हुए आपको दिखाई देते हैं, जो भक्त इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आता है वह अपने पैरों को घसीट कर चलता है ताकि कोई चूहा उनके पैरों के नीचे ना आ जाए क्योंकि अगर आपके पैरों के नीचे कोई चूहा आ जाए तो यह अप शकुन होता है इसके अलावा अगर कोई चूहा आपके पैरों के ऊपर से होकर गुजर जाता है तो इससे आपको देवी माता की कृपा मिलती है, अगर आपको सफेद चूहा दिखाई देता है तो इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

कैलाश मानसरोवर

कैलाश मानसरोवर में साक्षात भगवान महादेव विराजमान है, पृथ्वी का यह केंद्र माना गया है, कैलाश मानसरोवर दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत कैलाश पर्वत के पास स्थित है, इस पूरे स्थान को भगवान शिव और देव लोक बताया जाता है, यह स्थान चमत्कारों से भरा हुआ है, जिसके बारे में पुराणों में भी उल्लेख किया गया है।

शनि शिंगणापुर

शनि देव सूर्य देव के पुत्र हैं और देश भर में शनिदेव के कई मंदिर मौजूद है, इन्हीं मंदिरों में से एक शनि देव का मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है, इस मंदिर को शिंगणापुर शनि मंदिर के नाम से जाना जाता है, यह मंदिर देशभर में अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है, शनिदेव का यह मंदिर खुले आसमान के नीचे बना हुआ है, शिंगणापुर शहर में रहने वाले लोगों की शनिदेव रक्षा करते हैं, इस शहर में लोग अपने घरों में खिड़की, दरवाजे और तिजोरी नहीं रखते हैं क्योंकि ऐसा बताया जाता है कि यहां पर सभी लोगों की सुरक्षा शनिदेव करते हैं, जिसकी वजह से यहां पर कोई चोरी भी नहीं होती है, अगर कोई चोरी करता है तो उस व्यक्ति को स्वयं शनिदेव दंड देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button