मनोरंजन

सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दूंगा.. शादी के लिए पोस्टर लेकर सड़क पर निकला लड़का-Video

यह समाज और इसके नियम कायदे बड़े अजीब है। एक तरफ तो यहां लड़का और लड़की की बराबरी की बात होती है। लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी होने की बात करती है। लेकिन जब शादी की बात आती है तो मामला उल्टा हो जाता है। अधिकतर लड़कियां और उनके मां बाप एक सरकारी नौरकी वाले लड़के की तलाश करते हैं। या फिर उन्हें एक हाई पैकेज वाला लड़का चाहिए होता है।

अब यहां लड़की भी सरकारी नौकरी वाली या अच्छी सैलरी वाली हो तो बात फिर भी समझ आती है। वह अपने बराबरी के स्टेटस वाले लड़के से शादी करना चाहती है। लेकिन कई बार लड़की बेरोजगार होती है। या कोई खास नहीं कमाती है। लेकिन फिर भी उसे या उसके परिजनों को सरकारी नौकरी वाला लड़का ही चाहिए होता है। इस चक्कर में कई लड़के कुंवारे रह जाते हैं। जबकि शादी के लिए दो लोगों के दिल मिलना जरूरी होती है। लुक और पैसा बाद में आता है।

लड़के ने दिखाया समाज को आईना

समाज की इस काली सच्चाई को उजागर करने के लिए छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) के एक लड़के ने बड़ा ही मजेदार काम किया। वह बीच सड़क पर हाथ में एक पोस्टर लेकर खड़ा हो गया। इस पोस्टर पर लिखा था “शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दे दूंगा।” अब इस लड़के को यह पोस्टर के साथ देखकर आते जाते लोग हैरान रह गए। कइयों की हंसी निकल गई। वह मुड़-मुड़ के देखने लगे।

अक्सर यही देखा जाता है कि लड़के की सरकारी नौरकी हो तो वह लड़की से दहेज माँगता है। लेकिन यहां लड़का खुद दहेज देने को तैयार है। बस लड़की सरकार नौकरी वाली होना चाहिए। बंदे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोग भी लड़के के सपोर्ट में आ रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @SushantPeter302 नाम के यूजर ने पोस्ट किया।

यहां देखें वीडियो

यह वीडियो हमे समाज का काला आईना और दोगलाबन दिखाता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे मां बाप अपनी बेटी के लिए कोई लड़का नहीं बल्कि फ्री की जॉब ढूंढ रहे हैं। हालांकि सभी ऐसे नहीं होते हैं। कुछ लड़कियों को पैसों से मतलब नहीं होता है। वह लड़के का व्यवहार और दिल देखती है। पैसा वह खुद कमा लेती है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button