अध्यात्म

सावन महीने में इस रंग के कपड़े पहनकर करे भोलेनाथ की पूजा, आपकी हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है, जैसे ही सावन का महीना आरंभ होता है सभी जगह भोलेनाथ की जय जयकार गूंजने लगती है, सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों के अंदर भारी संख्या में पहुंचते हैं और इनका जलाभिषेक करते हैं, ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में अगर भोलेनाथ की आराधना की जाए तो इससे भगवान बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपकी पूजा का फल तुरंत मिलता है, बहुत से लोग ऐसे हैं जो सावन का व्रत रखते हैं और अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं, जो भक्त अपने सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है उसकी पुकार शिव जी अवश्य सुनते हैं और उसकी मन की मुराद पूरी हो जाती है।

अगर आप भी सावन का व्रत रखते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है, सावन के महीने में भारी बरसात होती रहती है और इस मौसम में पेड़ पौधों में हरियाली आ जाती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के पवित्र महीने में हरे रंग का बहुत महत्व माना गया है, अगर इस महीने में हरे रंग के कपड़े पहने जाए तो इससे हमारी किस्मत में बदलाव आ सकता है और हमारी किस्मत चमक सकती है।

सावन महीने में इस रंग के कपड़े पहनकर करे भोलेनाथ की पूजा

  • अगर आप अपनी मन की मुराद पूरी करना चाहते हैं तो सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा कीजिए, इससे भोलेनाथ बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं, भगवान शिव जी को प्रकृति से विशेष लगाव है, ऐसी स्थिति में अगर शिव भक्त अपने आप को प्रकृति के अनुरूप ढाल लेते हैं तो उनके ऊपर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा दृष्टि रहती है और भगवान शिवजी अपने भक्तों से खुश होकर उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

  • जो महिलाएं सुहागन है अगर वह सावन के पवित्र महीने में हरी चूड़ियां पहनती है तो उनके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा रहती है, इसलिए सुहागन महिलाओं को सावन के महीने में हरा रंग पहनना चाहिए, इससे आपके सुहाग की रक्षा होती है और भगवान आपके सुहाग की सलामती का आशीर्वाद देते हैं, इसके अलावा ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि हरे रंग के वस्त्र धारण करने से सेहत भी अच्छी रहती है।

सावन के महीने में शिव पूजन में ना करें ऐसा

सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिवजी की पूजा करना शुभ माना गया है परंतु आप सावन के पवित्र महीने में काले रंग के कपड़े पहन कर भगवान शिवजी की पूजा भूल कर भी मत कीजिए क्योंकि इससे आपको अशुभ फल की प्राप्ति होती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला रंग भगवान भोलेनाथ बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं, ऐसी स्थिति में अगर आप काले रंग के कपड़े पहनकर शिवजी की पूजा करते हैं तो इससे यह नाराज हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको इनकी कृपा के बदले इनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप इस तरह की गलती भूल कर भी मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button