बॉलीवुड

जब टीआरपी के चक्कर में कम उम्र में ही मां बनने को राजी हो गई थी टीवी की ये 10 अभिनेत्रियां

टीवी दुनिया में काम करने वाली अभिनेत्रियां अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय करने के लिए जानी जाती है। वही शोज को टीआरपी मामले में टॉप पर बनाए रखने के लिए इन हसीनाओं को अक्सर नए नए किरदार निभाने पड़ते हैं। कई बार शोज मेकर्स टीआरपी बटोरने के चक्कर में प्रेगनेंसी का ट्रेक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे टीवी की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने अपने सीरियल्स के लिए बहुत ही कम उम्र में ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया। आइए जानते हैं अभिनेत्रियों के बारे में..

शिवांगी जोशी

shivangi joshi

टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया है। बता दे सीरियल के जरिए शिवांगी जोशी को काफी सफलता हाथ लगी। बता दे शिवांगी जोशी ने इस सीरियल में महज 27 साल की उम्र में दो बच्चों की मां का किरदार निभाया था।

रूबीना दिलाईक

shivangi joshi

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रूबीना दिलाईक ने कई पॉपुलर सीरियल में काम किया है। वही टीवी सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में मां का रोल भी अदा किया था और इस दौरान रुबीना दिलाइक की उम्र काफी कम थी। हालांकि उन्हें मां के किरदार से काफी सफलता हाथ लगी थी।

अंकिता लोखंडे

ankita lokhande

मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। बता दे अंकिता लोखंडे ने अपने टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में बहुत ही कम उम्र में अभिनेत्री आशा नेगी की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। इस सीरियल में अंकिता के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में नजर आए थे।

हेली शाह

ankita lokhande

टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैली शाह ने सीरियल ‘इश्क में मर जावा-2’ में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने मां का किरदार निभाया था और इस दौरान उनकी उम्र केवल 25 साल थी। हालाँकि इस शो में उनके काफी सफलता हाथ लगी थी।

दिव्यंका त्रिपाठी

divyanka tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। बता दे दिव्यंका को इशी मां के किरदार से काफी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही नाम की लड़की की मां का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया।

श्वेता तिवारी

shweta tiwari

बता दे पॉपुलर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया था। उस दौरान उनकी उम्र महज 20 साल थी और इस उम्र में श्वेता तिवारी ने मां का किरदार निभाया था।

सायंतनी घोष

टीवी की मशहूर अदाकारा सायंतानी घोष टीवी सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ करीब 15 साल के लड़के की मां का रोल अदा कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने सीरियल ‘नागिन- 4’ में जानी मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और निया शर्मा की मां का रोल भी अदा किया था।

कनिका मान

kanika man

टीवी के कई सीरियल में काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री कनिका मान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे कनिका मान ने सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में 22 साल की एक बेटी की मां बनी थी। इस दौरान कनिका मान की उम्र महज 28 साल थी।

दीपिका कक्कड़

टीवी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से ज्यादा सफलता हाथ लगी थी। बता दे टीआरपी के चक्कर में इस सीरियल में दीपिका कक्कड़ ने मां का किरदार निभाया था। हालाँकि कुछ दिनों के बाद फिर उन्होंने शो को छोड़ दिया था।

सृति झा

sriti jha

मशहूर अभिनेत्री श्रुति झा भी दो बेटियों की मां का किरदार निभा चुकी है। उन्होंने सीरियल कुमकुम भाग्य में मां का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि उनकी एक बेटी की उम्र में उनकी उम्र से केवल 1 साल का ही अंतर था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button