अन्य

पुरूषो की तुलना महिलाओं को ज्यादा होती है ये 4 बीमारियां, नंबर 3 से तो है हर दूसरी महिला परेशान

खानपान और रहन सहन का पूरा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने पीने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य के मामले में हमेशा महिलाओं को पुरूषों से कमतर आंका जाता है और माना जाता है कि महिलाएँ कमजोर होती हैं। कमजोर किसी रूप में नहीं होती उन्हें समाज द्वारा कमजोर बना दिया जाता है। महिलाओं और पुरूषों की परवरिश में काफी अंतर होता है। इसलिए महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर कही जाती हैं। यही कारण है कि उन्हें बीमारियों का खतरा भी पुरूषों की अपेक्षा अधिक होती है।

वैसे तो महिलाओं में ये बीमारियां 30 की उम्र के बाद  अधिक होती है परंतु उन्हें पहले से सचेत रहना चाहिए और अपने खानपान और रहन सहन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परफेक्ट डाइट भी स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा उपाय है। इसके अलावा अपने को स्वस्थ रखने के लिए ससय समय पर टेस्ट करवाते रहना चाहिए। ताकि शरीर में कोई भी दिक्कत हो तो समय से पकड़ में आ जाए और उसका उचित इलाज हो सके। कुछ बीमारियाँ हैं जो महिलाओं को तेजी से अपना शिकार बनाती हैं। और वर्तमान में यह महिलाओं के लिए सबसे अधिक खतरनाक बीमारी साबित हो रही है।

1.ब्रेस्ट कैंसर

वैसे तो बेस्ट कैंसर महिलाओं समेत पुरूषों को भी होता है। आज के दौर में पुरूषों में भी यह खतरा बढ़ गया है। परंतु महिलाओं के लिए यह सबसे खतरनाक बीमारी है। और इसकी चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं ही हैं। इस बीमारी का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिसका एक सीधा सीधा कारण खानपान और रहन सहन है। इसलिए यह बीमारी आज महिलाओं में छोटी उम्र से ही शुरू हो रही है। इसके लक्षण अचानक शरीर में सिहरन होना है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कैंसर हजारों प्रकार के कैंसर में सबसे आम कैंसर है। इसलिए महिलाओं को इसके प्रति सचेत रहना चाहिए और कोई भी लक्षण दिखने से पहले उसका इलाज करा लेना चाहिए

2.वल्वर कैंसर

महिलाओं में होने वाला यह गंभीर रोग है। इसका कारण भी खानपान है। वल्वर कैंसर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में होने वाली बीमारी है जो खतरनाक है। इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि इस खतरे से बच सकें। इस बीमारी के लक्षण प्राइवेट पार्ट में जलन और अनियमित होने वाला दर्द है। इस तरह के संकेत अगर शरीर से मिलें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3.शुगर

शरीर में इंसुलिन की कमी से होने वाला यह बीमारी आज लगभग हर तीसरे शख्स को है। इस बीमारी ने आज बहुतायत संख्या में लोगों को अपने चपेट में लिया है। इसका कारण गलत खान पान से शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है। इस बीमारी से बचने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार की जरूरत मालूम पड़ती है।

4.ट्यूमर

इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा 30 साल से अधिक की उम्र वाली महिलाओं को होता है। इसका दूसरा नाम रसौली भी है। लेकिन इसकी चपेट में आज छोटी उम्र की लड़कियां भी आ रही हैं। इस बीमारी में पेट में अचानक बहुत दर्द और चक्कर सा आने लगता है। पेट के अंदर एक गांठ बन जाती है, जो शरीर के  पाचन तंत्र के साथ साथ पूरे  शरीर को अस्वस्थ कर देती है। इस बीमारी का कारण फास्ट फूड का अधिक सेवन करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button