राशिफल

राशि के हिसाब से दें तोहफ़ा, इन राशियों को दें ये तोहफ़ा तो…

आज के समय में भले ही ज़्यादातर लोग धर्म और ज्योतिष पर यक़ीन नहीं करते हों, लेकिन आज भी इनका महत्व है। इंसान भले कितनी भी तरक़्क़ी क्यों ना कर लें, ये दोनो ही चीज़ें उसके जीवन का अहम हिस्सा ही रहेंगी। किसी के मनाने या ना मनाने से सच्चाई बदल नहीं सकती है। जहाँ धर्म किसी इंसान को जीवन जीने के सही मार्ग के बारे में बताता है वहीं ज्योतिष बताता है कि इंसान के जीवन में कब क्या होगा और उसे किन-किन कामों से दूर रहना चाहिए।

आज के समय में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय बिना ज्योतिषिय सलाह के नहीं लेते हैं। वह हर काम को करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लेते हैं फिर उस काम को करते हैं। उनके अनुसार बिना ज्योतिषिय सलाह के किया गया काम असफल हो जाता है। जबकि ज्योतिषिय नियमों का ध्यान रखकर किया गया काम हमेशा शुभ फल देता है। कुछ लोग तो अपनी यात्राएँ भी ज्योतिषिय नियमों के हिसाब से करते हैं। हर दिन के बारे में कहा गया है कि उस तरफ़ की यात्रा ना करें। ऐसे ही गिफ़्ट के बारे में बाई ज्योतिषी में बताया गया है।

जी हाँ हालाँकि किसी को उपहार देने का कोई समय नहीं होता है और ना ही इसके लिए व्यक्ति को देखने की ज़रूरत होती है, लेकिन किसी ख़ास मौक़े पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को कुछ देने से पहले ज़रा सोच लेना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार अगर अपने दोस्तों, रिस्तेदारों और परिवार वालों को उनकी राशि के हिसाब से उपहार दिया जाता है तो वह बहुत ही शुभ होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि किसी भी व्यक्ति को उसकी राशि के हिसाब से कौन सा गिफ़्ट देना छाइए और कौन सा गिफ़्ट नहीं देना चाहिए।

राशि के हिसाब से दें तोहफ़ा:

*- मेष राशि:

इस राशि के लोगों को लाल रंग का मोबाइल या फिर लाल रंग की ही कोई चीज़ दी जा सकती है। यह इसके लिए शुभ होता है।

*- वृषभ:

 

इस राशि वाले लोगों को चमकदार रंग का फ़्रेंडशिप बेल्ट या परफ़्यूम गिफ़्ट करना ज़्यादा शुभ माना जाता है। इन्हें किसी ख़ास मौक़े पर यही चीज़ें देनी चाहिए।

*- मिथुन राशि:

मिथुन राशि वाले लोगों को ख़ास मौक़े पर हरे रंग की ड्रेस या फिर किताबें देना शुभ माना जाता है।

*- कर्क राशि:

इस राशि वाले लोगों को सफ़ेद रंग का फ़्रेंडशिप बेल्ट देना चाहिए, साथ ही इन्हें एक्वेरियम देना भी शुभ माना जाता है।

*- सिंह:

इस राशि के लोगों को ऑरेंज रंग की कोई चीज़ सेना शुभ होता है।

*- कन्या:

कन्या राशि के लोगों को अगर कोई गिफ़्ट देना हो तो उन्हें भूरें रंग का फ़्रेंडशिप बैंड, पर्स या स्टाइलिश वॉच दी जा सकती है।

*- तुला राशि:

इस राशि के लोगों को अगर कोई उपहार देना हो तो इन्हें चाँदी से बनी कोई चीज़ उपहार में दें।

*- वृश्चिक:

इस राशि वाले लोगों को लाल रंग की कोई चीज़ जैसे लाल टी-शर्ट, लाल चश्मे दे सकते हैं।

*- धनु राशि:

इस राशि वाले लोगों को सोने की चीज़ें देना शुभ माना जाता है। अगर आपकी जेब इसके लिए अलाउ करती है तो इन्हें ज़रूर सोने की कोई चीज़ गिफ़्ट करें।

*- मकर राशि:

इस राशि वाले लोगों को नीले या काले रंग की कोई वास्तु दें। यह इनके लिए शुभ होती है।

*- कुंभ:

इस राशि वाले लोगों को नीले, आसमानी या पिंक कलर जैसे हल्के रंगों की चीज़ें देना शुभ माना जाता है।

*- मीन राशि:

इस राशि वाले लोगों को मैंगो, येलो और एकवा ब्लू कलर को कोई भी चीज़ गिफ़्ट में दे सकते हैं। यह इनके लिए शुभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button