मनोरंजन

आज भी सिंगल हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, लिस्ट में है रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक का नाम

बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्रियों के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। मौजूदा समय में भोजपुरी अभिनेत्रियों के दीवानों की संख्या दुनियाभर में करोड़ों में है। वहीं भोजपुरी की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती रहती हैं। भोजपुरी की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो फिटनेस के मामले में भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से बिल्कुल भी कम नजर नहीं आती हैं।

मौजूदा समय में भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों का जलवा ऐसा है कि इनकी एक झलक पाने को लोग बेकरार रहते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी तक सिंगल हैं। इन अभिनेत्रियों ने तमाम सफलता हासिल करने के बावजूद भी अभी तक शादी नहीं की है। तो चलिए देखते हैं, इस लिस्ट में कौन-कौन सी भोजपुरी अभिनेत्रियों शामिल हैं।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली दुबे ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली दुबे मल्टी टैलेंटेड हैं। उनके अभिनय के साथ उनकी आवाज ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। आम्रपाली दुबे की उम्र 35 साल की हो गई है लेकिन अभी तक शादी नहीं की है और वह सिंगल हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी की उम्र 32 साल से ज्यादा हो गई है लेकिन उन्होंने अभी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं की है। बता दें कि रानी चटर्जी का नाम रिलेशनशिप में मनदीप बामरा के साथ जुड़ता रहा लेकिन अभी तक रानी चटर्जी ने शादी नहीं की और वह सिंगल हैं।

काजल राघवानी

काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। खेसारी लाल यादव के साथ सबसे रोमांटिक पर्दे की जोड़ीदार के तौर पर काजल राघवानी को माना जाता है। दुनिया भर में अभिनेत्री के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक पाने को दर्शक बेताब रहते हैं। काजल राघवानी की उम्र 32 साल से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है और वह सिंगल हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की उम्र 29 साल की हो चुकी है लेकिन इस उम्र में भी सिंगल हैं और वह कह चुकी हैं कि उनका अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने बिग बॉस में भी कदम रखा था। इस शो से उनको अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई है।

मधु शर्मा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक नाम मधु शर्मा का भी शामिल है, जिन्होंने लगभग हर स्टार के साथ काम किया हुआ है। भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा की उम्र 36 साल की हो गई है लेकिन अभी तक यह सिंगल हैं और अभी तक शादी करने का इनका कोई भी विचार नहीं है।

अनारा गुप्ता

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की उम्र 31 साल हो गई है लेकिन उन्होंने शादी की प्लानिंग नहीं की है। आपको बता दें कि अभिनेत्री अनारा गुप्ता, प्रिंस सिंह के साथ रिलेशनशिप में भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button