बॉलीवुड

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं चेन स्‍मोकर, सिगरेट और शराब के बिना नहीं होता इनका गुजारा

प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक, इन एक्ट्रेसेस को है शराब और सिगरेट की बुरी लत 

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ग्लैमरस दुनिया मानी जाती है जहां पर हर एक कलाकार अपने तरीके से अपनी जिंदगी जीना पसंद करता है। फिल्मों में जहां इनकी जिंदगी बड़े खूबसूरत तरीके से सुनहरे पर्दे पर दिखाई जाती है तो वही असल जिंदगी कुछ और ही होती है। जहां फैंस इन्हें फिल्मों में देखकर अपना रोल मॉडल मान लेते हैं तो वही पर्दे के पीछे इनकी दिनचर्या अलग होती है जिसके बारे में कम ही लोग जान पाते हैं।

बता दे आज यानी कि 31 मई को दुनिया भर में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को सिगरेट और तंबाकू जैसी बुरी लतों से बचाया जा सके। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो चैनस्मोकर है और सुबह शाम सिगरेट और शराब पीती है। आइए जानते हैं कौन है वो अभिनेत्रियां?

सुष्मिता सेन

no tobacco day

मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन शराब और सिगरेट की बहुत बड़ी शौकीन है। कहा जाता है कि शराब और सिगरेट की बुरी लत के कारण कई बार उनके रिलेशनशिप भी टूट चुके हैं। बता दे कई पार्टी और इवेंट्स के दौरान सुष्मिता सेन को शराब और सिगरेट पिए हुए देखा जा चुका है।

करीना कपूर

no tobacco day

मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। कहा जाता है कि एक समय पर करीना को शराब पीने का बहुत शौक था, वह सिगरेट भी पीती थी। हालांकि रिपोर्ट की मानें तो अब करीना ने सिगरेट पीने के शौक को कम कर दिया।

रानी मुखर्जी

no tobacco day

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भला कौन नहीं जानता। रिपोर्ट की मानें तो रानी मुखर्जी को सिगरेट पीने की बहुत बुरी लत है। कहा जाता है कि रानी सिगरेट पीने को अपनी पाचन क्रिया में सहायक मानती है।

कंगना रनौत

no tobacco day

बता दें, कंगना रनौत भी असल जिंदगी में शराब और सिगरेट का सेवन करती है। इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात को कुबूल किया था कि वह एक समय पर सिगरेट, ड्रग्स, शराब की नशे की लत में बुरी तरह फंस चुकी थी।

प्रियंका चोपड़ा

no tobacco day

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि एक बार प्रियंका चोपड़ा सार्वजनिक तौर पर सिगरेट के कश लेते हुए नजर आई थी। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ दिखाई दी थी जो भी सिगरेट का सेवन कर रही थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

दीपिका पादुकोण

no tobacco day

मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी कई बार सिगरेट पिए हुए देखा जा चुका है। वही सोशल मीडिया पर एक बार उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह सिगरेट के कश लेते हुए नजर आ रही थी।

अमीषा पटेल

no tobacco day

फिल्म ‘कहो ना प्यार’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल को भी शराब और सिगरेट की बुरी लत है। बता दे अमीषा पटेल के करियर की शुरुआत तो धमाकेदार रही लेकिन फिर धीरे-धीरे उनका फिल्मी ग्राफ गिरने लगा। ऐसे में उन्होंने सिगरेट और शराब का सेवन शुरू कर दिया जो उनकी आदत बन गई। बता दे अमीषा को कई पार्टीज में नशा करते हुए देखा जा चुका है।

मनीषा कोइराला

no tobacco day

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला एक समय पर सिगरेट और शराब की शिकार हो गई थी। बता दें, कई ऐसे मौके पर जब मनीषा कोइराला को सिगरेट पीते हुए देखा गया था। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब तेजी से वायरल हुई थी। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक मोड़ आया जब उन्हें कैंसर हुआ और उन्होंने तमाम तरह की बुरी आदतों से दूरी बना ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button