बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? बॉयफ्रेंड संग हाथों में हाथ लिए बोली “मेरे लिए सबसे बड़ा दिन”

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुरुआत से ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। गौरतलब है कि कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ भी जुड़ चुका है।

अब इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आइए जानते हैं इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई..

सोनाक्षी ने की सीक्रेट सगाई?

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही खुश नजर आ रही है। इसके साथ ही वह एक मिस्ट्री बॉय के हाथों में हाथ लिए दिखाई दे रही है और उन्होंने अपने अंगूठी को भी खूबसूरत तरीके से फ्लॉन्ट किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा है कि, “मेरे लिए सबसे बड़ा दिन।

मेरा सबसे बड़ा ख्वाब पूरा होने जा रहा है, और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए बेताब हूं। मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं यह इतना आसान था।” जिस तरह सोनाक्षी ने केप्शन दिया है उसे देखकर तो यही कहा जा रहा है कि, सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और वह बेहद खुश है।

इन लोगों के साथ जुड़ चुका सोनाक्षी का नाम

गौरतलब है कि सोनाक्षी का नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही। इसके अलावा दोनों को एक साथ कई बार देखा भी जा चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट कर रही है, हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते पर बात नहीं की है।

sonakshi sinha

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा का नाम बंटी सचदेवा के साथ भी जुड़ चुका है। बंटी सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी के भाई है। हालांकि इस रिश्ते पर भी सोनाक्षी सिन्हा ने कभी बयान नहीं दिया। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा का नाम मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है।

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फॉलन’ से ओटीटी डेब्यू करने वाली है। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर रीमा कागदी है।

sonakshi sinha

रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाली है। इसके अलावा सोनाक्षी फिल्म ‘कुकड़ा’ और ‘डबल एक्सेल’ में दिखाई देंगी। फिल्म डबल एक्सेल में उनके साथ अभिनेता जहीर इकबाल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुकी है सोनाक्षी
बता दे, अब तक सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग 2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। आखिरी बार वह फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button