अध्यात्म

बेहद अशुभ होता है सूर्यास्त के बाद इन 4 कामों को करना, रूठ जाते हैं देवी-देवता, मिलती है सजा

हिंदू धर्म में कई ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में कई नियम भी बताए गए हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक क्या-क्या करना चाहिए, सब कुछ इसमें बताया गया है। आज हम आपको उन नियमों के बारे में बता रहे हैं, जिनका पालन सूर्यास्त होने के बाद करना चाहिए। इनमें सूर्य के अस्त होने के बाद कुछ खास कामों को करने की मनाही है। यदि हम यह काम करते हैं तो हमें दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।तो चलिए जानते हैं कि ये काम कौन-कौन से हैं।

पेड़ पौधों को छूना

धर्मग्रंथों की मानें तो सूर्य के अस्त होते ही पेड़ पौधों को छूने से बचना चाहिए। दरअसल पेड़ पौधों को हिंदू धर्म में देवी देवताओं का दर्जा दिया गया है। लोग इनकी पूजा भी करते हैं। कहा जाता है कि सूर्यास्त के पश्चात पेड़ पौधों के आराम करने का समय होता है। यदि हम उन्हें शाम या रात को छूते हैं तो उनके विश्राम में बाधा उत्पन्न होती है।

पेड़-पौधों के आराम में खलल डालने से हमें भविष्य में बुरे परिणाम झेलने पड़ते। इन्हें परेशान करने से देवी देवता नाराज हो जाते हैं। जिसकी सजा हमें भविष्य में दुर्भाग्य के रूप में मिलती है। इसलिए सूर्य के अस्त होने के बाद पेड़ पौधों के साथ छेड़छाड़ न करें।

सोना

धर्मग्रंथों में सूर्य के अस्त होने के बाद सोने की मनाही है। सोने के लिए सिर्फ रात का समय निश्चित किया गया है। यदि हम सूर्यास्त के बाद सोते है तो दुर्भाग्य बढ़ता है। भाग्य हमारा साथ छोड़ देता है। फिर हमारे साथ एक के बाद एक बुरी चीजें होने लगती है।

शाम के समय माँ लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती है। यदि वह हमें घर में सोता हुआ देखे तो नाराज हो जाती है। रूठकर चली जाती है। फिर घर में बरकत नहीं रहती है। इंसान को गरीबी का मुँह देखना पड़ता है। घर में पैसों की आवक रुक जाती। इसलिए सूर्य अस्त होने के बाद सोना नहीं चाहिए।

झाडू-पोछा लगाना

आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि शाम होने से पहले घर का झाड़ू पोछा कर लो। दरअसल सूर्यास्त होने के बाद झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। इसे धर्म ग्रंथों में अशुभ माना गया है। ऐसा करने पर घर में बुरी घटनाएं हो सकती है। इससे घर की बरकत भी जाती है।

घर की साफ सफाई करने का सही समय सूर्यास्त के पहले ही है। इसकी एक वजह यह भी है कि माँ लक्ष्मी घर में आती है। इसलिए उनके आने से पहले घर की साफ सफाई कर लेना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक माहौल रहता है। ऐसा माहौल माँ लक्ष्मी को पसंद होता है। फिर वह काफी दिनों तक हमारे घर रहती हैं। इससे घर की बरकत बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button