अध्यात्म

आपकी राशि बताएंगी कैसी रहेगी इस बार आपकी दिवाली, मां लक्ष्मी करेंगी धन की वर्षा

पूरे देश में दिवाली को लेकर तैयारियां चल रही है, दिवाली केवल घरों की साफ-सफाई या नए कपड़े खरीदने का त्योहार नहीं होता बल्कि कई मायनों में दीपावली का पर्व बेहद ही खास होता है। ज्योतिषीय लिहाज से भी दिवाली के दिन का विशेष महत्व है। इसलिए आप अपनी राशि के मुताबिक जानिए इस बार की दिवाली आपके लिए कैसी रहेगी और आपके जीवन में क्या खुशियां लेकर आएगी।

इस दिवाली आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन की दिक्कत नहीं होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जो लोग आपकी पीठ पीछे बुराई करते थे आप अपनी सफलता से उनका मुंह बंद कर देंगे। दिवाली का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। पढ़ाई करनेेे वाले छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिवाली पर रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशियां आने की संभावना है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले इस दिवाली अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाएगा। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी पेशे वाले लोगों को परिश्रम करना पड़ेगा। धन प्राप्त करने के नए अवसर बनेंगे। आप नई योजनाएं बनाएंगे जो कि आकर्षक होगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होगी।

मिथुन (Gemini)

इस दिवाली मिथुन राशि के लोगों की सभी चिंताएं दूर होंगी। प्रेम में सकारात्मकता रहेगी। सभी पारिवारिक मसले हल हो जाएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। इस दिवाली एक बात का जरुर ध्यान रखें कि आप कोई ऐसी बात ना करें जिससे आपके रिश्तेदार नाराज हो जाएं। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी।

कर्क (Cancer)

इस दिवाली महालक्ष्मी की कृपा से आपके प्यार और कॅरियर दोनों क्षेत्रों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। बाजार में खरीदारी करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि आप दुकानदारों द्वारा ठगे जा सकते हैं। जो लोग अपने करियर को लेकर चिंतित रहते थे उन लोगों को दीवाली के बाद अपना कैरियर मिलने वाला है।

सिंह (Leo)

इस दिवाली सिंह राशि वालों को सभी जगह प्रशंसा मिलेगी। आपके घर पर खुशियां छाई रहेगी। आपको धन के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपको सुख की प्राप्ति होगी। दीपावली पर कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी की गलत संगति में जाने से बचें। आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओ से होगा।

कन्या (Virgo)

दिवाली पर कन्या राशि वाले जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी और धन का आगमन भी बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि की संभावनाएं बनने लगेंगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर थोडा नियंत्रण रखें। सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिवाली का त्यौहार ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आएगा। समय अच्छा बितेगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपका लक्ष्य पूरा होता नजर आएगा और पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मित्रों से उपहार मिलेगा और जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। खरीददारी करना काफी फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिवाली शानदार रहेगी। यह समय सभी तरह के कार्यों के लिए शुभ है। यदि आप कोई नये कार्य की शुरुआत करने जा रहेे हैं तो उस में धन लाभ के पूरे चांस है। अगर आप विवाहित हैं तो विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। आपको मनचाहा काम मिलेगा और पढ़ाई में भी फायदा होगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अपनी वाणी में कोमलता लाएं।

धनु (Sagittarius)

इस दिवाली से नए कामों की शुरूआत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। लेकिन आपको अपने खर्च में नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी काम को ज्लदबाजी में न निपटाएं। आपके संबंधों में सुधार आएगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को दीवाली पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन लाभ के उत्तम योग हैं। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दिवाली का त्योहार पूरे परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यापारियों के काम में थोड़ी अड़चन आ सकती है और खर्चें बढ़ सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन बहुत आनंद मिलने वाला है। आपकी धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी और साथ ही निकट संबंधियों से मेल जोल बढ़ेगा। आप उत्साहित तो रहेंगे लेकिन अंदर ही अंदर कोई चिंता भी आपको घेरे रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।

मीन (Pisces)

मीन राशिवालों पर माता लक्ष्मी मेहरबान है। धार्मिक कार्यों पर खर्च ज्यादा हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए धनतेरस के दिन चांदी, सोना, पीतल और तांबे से जुड़ी कोई ना कोई वस्तु जरूर खरीदें। आपकी आय में वृद्धि होगी। संतान का सुख मिलेगा। आपको मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा। घर में सुख शांति रहेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Related Articles

3 Comments

Leave a Reply

Back to top button