अध्यात्म

बेहद अशुभ होता है गिनकर रोटी बनाना, आती है दुखों की बाढ़, जाने रोटी बनाने के सही नियम

रोटी भारतीय खाने का सबसे अहम व्यंजन होता है। इसके बिना कई घरों का भोजन अधूरा रहता है। इसलिए लगभग हर भारतीय घर में रोज रोटी बनती है। अक्सर ये देखा जाता है कि महिलाएं रोटी बनाते समय उनकी गिनती करती है। घर के सदस्यों और उनकी खुराक के हिसाब से एकदम सटीक गिनकर रोटियां बनाती है। ऐसा करने की वजह व्यर्थ खाने को बचाना होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार गिनकर रोटियां बनाना अशुभ होता है।

इसलिए गिनकर नहीं बनानी चाहिए रोटियां

वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि आप गिनकर रोटियां बनाते हैं तो आपके घर की बरकत कम होती है। इससे घर की सुख और समृद्धि खत्म होने लगती है। दरअसल रोटियों को जब गिनकर बनाया जाता है तो ये ग्रहों पर नेगेटिव असर डालती है। ज्योतिष शास्त्र में गेंहू को सूर्य का अनाज माना जाता है।

हम इसका (गेहूं) किस तरह इस्तेमाल करते हैं उसका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब हम गिनकर रोटियां बनाते हैं तो इससे सूर्यदेव का अपमान होता है। फिर जीवन में कई दुख और मुसीबतें दस्तक देने लगती है। इसलिए काभी भी गिनकर रोटियां न बनाएं।

इन नियमों का भी रखें ध्यान

1. जब भी रोटी बनाना शुरू करें तो पहली रोटी गाय के नाम की बनाए। गाय को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। कहते हैं इसमें तेरह कोटी के भगवान वास करते हैं। इसलिए जब हम पहली रोटी गाय की बनाकर उसे खिलाते हैं तो सीधा भगवान को भोग लगता है। फिर उनके आशीर्वाद से हमारे घर में बरकत बनी रहती है।

2. जब भी रोटी बनाना बंद करें तो आखिरी रोटी कुत्ते के नाम की बनाए। ऐसा करना शुभ होता है। कहते हैं कि कुत्ते को रोटी खिलानी से जीवन की सभी मुसीबतें टल जाती है। शत्रु हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। दुख हमसे दूर रहते हैं। हमारे साथ कोई अनहोनी नहीं होती है। खासकर काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाने से शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है।

3. हमेशा घर में दो रोटी ज्यादा बनानी चाहिए। यह दो रोटियां मेहमानों के नाम की बनती है। हिंदू धर्म में मेहमान क भगवान का दर्जा दिया गया है। यदि खाते समय घर में कोई मेहमान आ जाए तो उन्हें भूखा नहीं जाने देना चाहिए। इसलिए उनके नाम की दो रोटियां एक्स्ट्रा बनाकर रखें। यदि यह रोटी बच जाए तो आप इसे कुत्ते या गाय को दे सकते हैं।

4. रोटी बनाते समय घर पर यदि कोई भिखारी आ जाए तो उसे खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। उसे भी कुछ रोटियां दे देनी चाहिए। इससे अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न होती है। घर में बरकत बनी रहती है।

5. हमेशा ताजी रोटियां ही गाय, कुत्ते या किसी गरीब को दें। कई लोग रोटियों को घर में सड़ने देते हैं। फिर उनके बासी होने के बाद ही दूसरों को देते हैं। ये चीज गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button