समाचार

देसी मुंडे ने फेसबुक पर पटा ली विदेशी हसीना, शादी करने 6000 KM दूर से भाग आई, देखें Photos

प्यार में बड़ी ताकत होती है। यह एक ऐसा आकर्षण होता है जिसके लिए शख्स सारी सीमाएं और बंधन लांघकर बस खींचा चला आता है। अब स्वीडन की रहने वाली इस महिला को ही ले लीजिए।

इन्हें देसी मुंडे से इश्क हो गया। यह प्यार इतना परवान चढ़ा कि मैडम लगभग 6000 किलोमीटर का सफर तय कर भारत आई और देसी छोकरे संग ब्याह रचा लिया। दिलचस्प बात ये है कि बंदे ने यह विदेशी दुल्हन सोशल मीडिया पर पटाई। तो चलिए इनकी लव स्टोरी डिटेल में जानते हैं।

विदेशी बहू लाया देसी दूल्हा

यह दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश के एटा का है। यहां पवन कुमार नाम के शख्स ने विदेशी बहू लाकर सभी को चौंका दिया। लड़की स्वीडन की रहने वाली है। उसका नाम क्रिस्टन लिबर्ट है। क्रिस्टन और पवन ने बीते शुक्रवार (27 जनवरी) एक स्कूल में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। इस शादी के लिए दुल्हन कर्ब छह किलोमीटर का सफर तय कर के आई। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विदेश दुल्हन ने शादी में देसी लिबाज पहना। वह लाल रंग के शादी के जोड़े में बला की सुंदर दिखाई दी। पवन के परिवार ने भी इस विदेशी बहू का जमकर स्वागत किया। सभी इस शादी से खुश दिखाई दिए। दुल्हन ने खुद मीडिया को बताया कि वह इस शादी से खुश है। वह पहले भी भारत आ चुकी है। उसे भारत और यहां के लोग बड़े पसंद है। दूल्हे पवन बीटेक ग्रेजुएट हैं। वह एक फर्म में इंजीनियर हैं। वह भी अपनी विदेशी दुल्हन से सच्चा प्रेम करता है। पूरा जीवन उसी के संग बिताना चाहता है।

फ़ेसबुक पर शुरू हुई लव स्टोरी

पवन और क्रिस्टन की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में फ़ेसबुक के जरिए हुई थी। तब से दोनों यहां बात कर रहे हैं। धीरे-धीरे इनकी बातचीत पहले दोस्ती में बदली। और दो दोस्त जल्द प्रेमी जोड़े में बदल गए। इसके बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। बस फिर क्या था, विदेशी बाला अपने देसी प्रेमी के लिए सात समंदर लांघकर दौड़ी चली आई।

इस जोड़ी को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है। खासकर सिंगल लड़के जलन महसूस कर रहे हैं। एक ने कहा ‘लगता है मैं गलत फेसबुक चला रहा हूं।’ दूसरे ने बोला ‘ऐसी खबरें दिखाकर सिंगल लोगों को दुख मत पहुंचाओ।’ एक अन्य ने कहा ‘मैं इतने सालों से फ़ेसबुक पर हूं। मुझे विदेशी छोड़ो, किसी देसी लड़की ने भी घास नहीं डाली।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button