बॉलीवुड

अपने बर्थडे पर इस एक्टर ने देखा था मौत का ऐसा मंजर, पिता ने मां-बहन पर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां

फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मशहूर एक्टर कमल सदाना अपने गुड लुक्स के लिए मशहूर थे। उनकी जोड़ी मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काफी पसंद की गई थी। बता दे कमल सदाना और दिव्या भारती ने फिल्म ‘रंग’ में काम किया था। 21 अक्टूबर 1970 को जन्मे कमल के लिए उनका जन्मदिन किसी सदमे से कम नहीं था।

दरअसल उन्हीं के जन्मदिन पर उनके पिता ने एक ऐसा कदम उठाया था जिसके बाद उनका पूरा परिवार तबाह हो गया। एक ही दिन मां-बहन और पिता को खो देने के गम से कमल सदाना सदमे में चले गए थे। आइए जानते हैं कमल सदाना के जीवन से जुड़ी इस घटना के बारे में…

जन्मदिन पर खो दिए माता-पिता और बहन

kamal sadanah

दरअसल, 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल हासन अपने 20वें जन्मदिन की तैयारी में जुटे हुए थे। हर कोई इस दिन खुश था और उनके घर में भी खुशियों का माहौल था लेकिन इसी बीच उनके पिता ने उनकी मां और बहन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। जैसे ही कमल को गोली की आवाज सुनाई दी तो वह घर के कमरे की ओर गए जहां पर उनके पिता ब्रिज सदाना उनकी मां और बहन पर गोली चला रहे थे। इस गोली की वजह से उनकी मां सईदा खान और बहन नम्रता की मौत हो गई।

kamal sadanah

जैसे ही उस कमरे में कमल पहुंचे तो उनके पिता ने उन पर भी गोलियां चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद उनके पिता ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमल सदाना इस घटना से काफी डर गए थे।

जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “वो नहीं जानते कि उनके पिता ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया था। कमल ने इस बात से इनकार किया था कि उनके घर में पैसों की तंगी थी। परिवार ने प्रॉपर्टी में अच्छे इंवेस्टमेंट किए थे इसलिए ऐसी कोई समस्या नहीं थी।”

kamal sadanah

बता दें, कमल के पिता ब्रिज बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे जिन्होंने अपने करियर में ‘दो भाई’, ‘यह रात फिर ना आयेगी’, ‘प्रोफेसर प्यारेलाल’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।

फ्लॉप रहा एक्टर का करियर

परिवार के खत्म होने के बाद ही साल 1992 में कमल ने फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस काजोल नजर आई। हालाँकि साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ से उन्हें जबरदस्त सफलता हाथ लगी। इसके बाद उन्होंने कुछ और भी फिल्म में काम किया लेकिन वह बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए।

kamal sadanah

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने फिर से टीवी सीरियल ‘कसम से’ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने ‘रोर: टाइगर श्रॉफ सुंदरबन’ फिल्म बनाई थी जिसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button